बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने पत्नी मान्यता के साथ मनाई शादी की 12वीं सालगिरह
संजय दत्त और मान्यता की शादी को गुरुवार पूरे 12 साल हो गए. इस खास मौके पर अभिनेता ने अपनी पत्नी के लिए इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा नोट लिखा है.
मुंबई, 11 फरवरी : संजय दत्त (Sanjay Dutt) और मान्यता की शादी को गुरुवार पूरे 12 साल हो गए. इस खास मौके पर अभिनेता ने अपनी पत्नी के लिए इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक प्यारा सा नोट लिखा है. संजय दत्त ने मान्यता के साथ वाली अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें ये दोनों काले रंग के परिधानों में नजर आ रहे हैं.
जहां संजय दत्त तस्वीर में ब्लैक पठानी सूट में दिखाई पड़ रहे हैं, वहीं मान्यता ब्लैक और गोल्डन साड़ी में सजी-धजी नजर आ रही हैं. इसके कैप्शन में अभिनेता ने लिखा, "तुमसे तब भी प्यार था. अभी और ज्यादा प्यार करता हूं. हैप्पी एनिवर्सरी मान्यता." यह भी पढ़ें : Bigg Boss 11 कंटेस्टेंट बेनाफ्शा सूनावाला ने बिकिनी पहन दिखाया अपना ग्लैमरस अवतार, सेक्सी लुक देख रह जाएंगे दंग
दिवंगत अभिनेत्री रिचा शर्मा संग अपनी पहली शादी से हुई संजय की बेटी त्रिशला ने भी दोनों को विश करते हुए लिखा है, "मैरिज एनिवर्सरी मुबारक हो." संजय और मान्यता ने फरवरी, 2008 में शादी की थी. इनके दो जुड़वा बच्चे हैं, इकरा और शहरान. दोनों का जन्म अक्टूबर, 2010 में हुआ था.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2021 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

