Ganesh Chaturthi 2019: सलमान खान की बहन अर्पिता के घर भी विराजे बाप्पा, मां सलमा ने की भगवान गणेश की आरती
अर्पिता ने एक बार फिर अपने घर पर भगवान गणेश की इको फ्रेंडली गणपति लेकर आई हैं. इस दौरान उनके घर उनकी सलमा खान और विवेक अग्निहोत्री मौजूद रहे.
हर साल की तरह इस साल भी सलमान खान (Salman Khan) की बहन अर्पिता (Arpita Khan) ने अपने घर पर बाप्पा का स्वागत किया. वो इस बार भी खुद भगवान गणेश (Lord Ganesh) की मूर्ति लेने पहुंची. दरअसल अर्पिता की शादी के पहले सलमान खान के घर पर ही बाप्पा की स्थापना होती थी लेकिन शादी के बाद से अर्पिता अपने घर भगवान गणेश को विराजती हैं. डेढ़ दिन के इस सेलिब्रेशन के दौरान पूरा खान परिवार (Khan Family) और उनके करीबी दोस्त अर्पिता के साथ मौजूद रहता है.
अर्पिता ने एक बार फिर अपने घर पर भगवान गणेश की इको फ्रेंडली (Eco Friendly) गणपति लेकर आई हैं. इस दौरान उनके घर उनकी सलमा खान (Salma Khan) और अतुल अग्निहोत्री मौजूद रहे. जहां उनकी मां बाप्पा की आरती करती दिखाई दी.
आपको बता दे कि कल ही कई बॉलीवुड सितारों के घर बाप्पा पधारे. शिल्पा शेट्टी, विवेक ओबेरॉय, सोनू सूद और संजय दत्त के घर कल ही भगवान गणेश का स्वागत करते हुए देखा गया.
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के घर भी हर साल बाप्पा विराजते हैं. पूरा परिवार बड़े ही धूमधाम के साथ भगवान गणेश को अपने घर लाता है और उनकी भक्ति में लीन रहता है. ऐसे में शिल्पा शेट्टी की भी बाप्पा को लेने के लिए पहुंची. इस दौरान उनका जोश देखने लायक था.
संजू बाबा के घर भी बाप्पा का आगमन हुआ. हालांकि इस बार संजय दत्त की बजाए उनका बेटा बाप्पा का स्वागत करता दिखाई दिया. इस दौरान नन्हे दत्त के चेहरे की ख़ुशी देखने लायक थी.
अभिनेता विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) भी बाप्पा को लेकर बड़े धूमधाम के साथ अपने घर पहुंचे. एक तरफ विवेक जहां बाप्पा की मूर्ति अपनी गोद में उठाए दिखाई दिए. वहीं उनकी पत्नी आरती कर बाप्पा का स्वागत करती दिखाई दी.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2019 02:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

