बॉलीवुड

सलमान खान की किक 2 को लेकर आई अहम जानकारी, अगले साल से शुरू हो सकती है शूटिंग

सलमान खान की फिल्म किक को रिलीज हुए अब 5 साल पूरे हो चुके हैं. ऐसे में इसके डायरेक्टर साजिद नाडियाडवाला सीक्वल की शूटिंग अगले साल से शुरू हो सकती हैं.

सलमान खान की किक 2 को लेकर आई अहम जानकारी, अगले साल से शुरू हो सकती है शूटिंग
सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला (Image Credit: Twitter)

साल 2014 में आई सलमान खान (Salman Khan) और जैकलीन फर्नाडिस (Jacqueline Fernandez) की फिल्म किक (Kick) ने बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर अच्छा बिजनेस किया था. इस फिल्म से प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala) पहली बार डायरेक्टर की कुर्सी थामे दिखाई दिए थे. इस फिल्म की कामयाबी के बाद से ही किक 2 (Kick 2) की चर्चा चल रही थी. लेकिन साजिद नाडियाडवाला ने पहले ही साफ कर दिया था कि वो किसी हड़बड़ी में नहीं है. ऐसे में अब इस फिल्म को लेकर अहम जानकारी सामने आई हैं. मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक साजिद और उनकी टीम किक 2 पर काम लगभग पूरा कर चुकी है और अगले साल (Next Year) तक में इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी.

खबर के मुताबिक किक की सफलता के बाद से साजिद इसके सीक्वल पर प्लान कर रहे थे. लेकिन वो किसी जल्दबाजी में नहीं थे और दर्शकों को पहली फिल्म की तरह दूसरी फिल्म में भी एंटरटेनमेंट का फुल डोज देना चाहते हैं. इसलिए इसके सीक्वल में 5 साल का लंबा समय लग गया. लेकिन अब साजिद स्क्रिप्टिंग खत्म करके इसकी शूटिंग शुरू करना चाहते हैं. यह भी पढ़े: 'दबंग 3' के सेट पर सलमान खान की स्वैग वाली चाल, वायरल हुआ वीडियो

ऐसे में सलमान और साजिद लगातार किक 2 को लेकर चर्चा कर रहे हैं. दोनों ही इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं. स्क्रिप्ट फाइनल होते ही साजिद इसकी लोकेशन की रेकी में जुट जाएंगे. उम्मीद है कि किक की तरह ही इसकी शूटिंग देश के साथ विदेश में होगी. फ़िलहाल सलमान खान दबंग 3 की शूटिंग में बिजी है. इसके बाद वो संजय लीला भंसाली की इंशाअल्लाह में जुट जाएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2019 09:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).