Omg: जीजा आयुष शर्मा से नाराज हो गए थे सलमान खान, बताई ये बड़ी वजह
सलमान खान ने खुद इस बात को रिवील करते हुए बताया कि एक समय आया जब वो अपने ही जीजा आयुष शर्मा से बेहद नाराज हो गए थे
सलमान खान जल्द ही अपनी प्रोडक्शन बैनर ‘सलमान खान फिल्म्स’ द्वारा निर्मित फिल्म ‘लवरात्रि’ से अपने जीजा आयुष शर्मा और डेब्यू एक्ट्रेस वरीना हुसैन को बॉलीवुड में लॉन्च करने जा रहे हैं. ऐसे में वो आयुष और वरीना को इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में एंट्री करने में भी काफी मदद कर रहे हैं. हाल ही में सलमान ने आयुष और वरीना के साथ मीडिया की मौजूदगी में इस फिल्म के ट्रेलर को लॉन्च किया. ट्रेलर लॉन्च के दौरान सलमान ने कई मनोरंजक किस्से सुनाए. इसी दौरान उन्होंने फिल्म ‘लवरात्रि’ को लेकर प्लानिंग के समय की एक इंटरेस्टिंग बात बताई.
सलमान ने कहा कि वो अपने जीजा आयुष शर्मा से बेहद हो नाराज गए थे. फिल्मफेयर की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान ने आयुष को बॉलीवुड में लॉन्च करने के लिए कई सारे फिल्म स्क्रिप्ट्स भेजे ताकि वो किसी एक प्रोजेक्ट के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत कर सकें. ऐसे में सलमान ने उन्हें लगभग 9 से 10 फिल्म स्क्रिप्ट्स भेजे लेकिन आयुष को उसमें कोई भी स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई. बाद में जब आयुष ने ‘लवरात्रि’ की स्क्रिप्ट पढ़ी और तब वो इसके लिए मान गए.
सलमान ने कहा, “जब अभिराज और आयुष ने इस कहानी को सुना, तो वो ‘लवरात्रि’ करने के लिए मान गए. इससे पहले, एक तरह से मैं आयुष पर चिढ़ गया क्योंकि मैंने उन्हें 9-10 स्क्रिप्ट्स भेजे लेकिन उन्हें वो पसंद नहीं आई. स्क्रिप्ट को पढ़ने के बाद आयुष ने मुझसे कहा कि वो खुदको ये किरदार निभाते हुए देख रहे हैं जबकि मैं तो इन किरदारों में खुदको नहीं देख पा रहा था. इस तरह से हम इस फिल्म के साथ आगे बढ़े.”
ये भी पढ़ें: In Pics: इस खूबसूरत अभिनेत्री को लॉन्च कर रहे हैं सलमान, सामने आई ये शानदार तस्वीरें
फिल्म ‘लवरात्रि’ का निर्देशन अभिराज मिनावाला कर रहे हैं. फिल्म की कहानी गुजरात में ‘नवरात्रि’ के त्यौहार के दौरान सेट की गई है.
आयुष यहां एक गरबा टीचर के किरदार में हैं जहां वो एक लड़की को अपना दिल दे बैठते हैं. इस लड़की का किरदार वरीना निभा रही हैं. ये फिल्म 5 अक्टूबर को रिलीज हो रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2018 09:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

