फिल्म दबंग के लिए सलमान खान नहीं थे डायरेक्टर की पहली पसंद, अरबाज खान ने खोली पोल
अरबाज खान ने दबंग 3 के बारे में बात करते बताया की सलमान खान इस फिल्म के लीड रोल के लिए डायरेक्टर की पहली चॉइस नहीं थे. आनुभव कश्यप तो पहले रणदीप हुड्डा और इरफान खान को इस फिल्म में कास्ट करना चाहते थे.
दबंग (Dabangg) से चुलबुल पांडे (Chulbul Pandey) बनकर सलमान खान (Salman Khan) ने बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर ऐसा धमाल मचाया की रोबिन हुड इमेज वाला ये पुलिस ऑफिसर (Police Officer) सभी के दिल में बस गया. जिसके बाद सलमान खान ने दबंग 2 (Dabangg 2) बनाई इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की. अब सलमान दबंग 3 (Dabangg 3) लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म से भी लोगों को काफी उम्मीदें हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म के पहले डायरेक्टर अभिनव कश्यप (Abhinav Kashyap) की नजर में चुलबुल पांडे के रोल के लिए सलमान खान उनकी पहली चॉइस नहीं थे. इस बात का खुलासा खुद प्रोड्यूसर अरबाज खान (Arbaaz Khan) ने किया हैं.
मुंबई मिरर से बात करते हुए अरबाज खान ने बताया कि साल 2010 में जब अभिनव दबंग की स्क्रिप्ट उनके पास लेकर आए तो वो उन्हें मक्खी के रोल में कास्ट करना चाहते थे. ऐसे में मैंने उन्हें पूछा कि रोबिन हुड पुलिस ऑफिसर के रोल में मुझे क्यों नहीं लेते. इस पर अभिनव ने बताया कि वो उन्हें मक्खी के रोल में देख रहे हैं. जबकि चुलबुल पांडे के लिए वो रणदीप हुड्डा और इरफ़ान खान को कास्ट करना चाहते थे. लेकिन उस समय तक कुछ फाइनल नहीं हो पाया था.
फिल्म दबंग 3 की शूटिंग के दौरान सेट पर पोज देते हुए सलमान खान.
View this post on Instagram
फिल्म स्क्रिप्ट अरबाज को इतनी ज्यादा पसंद आई की उन्होंने एक्टिंग के साथ इसे प्रोड्यूस करने का भी फैसला कर लिया. अरबाज ने बताया कि जब उन्होंने अभिनव से कहा कि वो इस फिल्म को प्रोड्यूस करना चाहते है और पांडे जी के रोल में सलमान खान को कास्ट करना चाहते हैं तो अभिनव बेहद ही एक्साइटेड हो गए और तैयार हो गए.
चुलबुल पांडे के रोल में सलमान की एंट्री चाहे जैसे भी हुई हो लेकिन कहना गलत नहीं होगा कि इस रोल में अब किसी और एक्टर को देखने के बारे में सोचा ही नहीं जा सकता.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2019 09:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

