बिग बॉस सीजन 12: कंटेस्टेंट्स को मिल रही है इतनी फीस, इन सेलेब्स की हो सकती है एंट्री
सलमान खान का अपकमिंग शो ‘बिग बॉस सीजन 12’ आनेवाले 16 सितंबर से ऑन एयर होगा
सलमान खान का सबसे चर्चित टीवी शो ‘बिग बॉस सीजन 12’ जल्द ही प्रसारित होगा और ऐसे में इसे लेकर शो के मेकर्स इसे लेकर तैयारियों में जुटे हुए हैं. इस शो के प्रोमो वीडियोज भी रिलीज किए गए और साथ ही देखा गया कि इस बार यहां क्लासरूम का थीम देखने को मिलेगा.
गौरतलब है कि इस साल शो पर आनेवाले कंटेस्टेंट्स को लेकर असमंजस अभी बना हुआ है और अब मीडिया में इसे लेकर नई जानकारी आई है. आजतक की खबर के अनुसार, ‘बिग बॉस सीजन 12’ में एडल्ट स्टार डैनी डी और माहिका शर्मा को देखा जा सकता है. शो पर सबसे ज्यादा पैसे भी डैनी और माहिका को ही दिए जा रहे हैं. जानकारी है कि इसके लिए शो के मेकर्स हर हफ्ते इन्हें 95 लाख रुपए फीस के तौर पर देंगे.
ये भी पढ़ें: सलमान के शो ‘बिग बॉस सीजन 12’ में हो सकती है इस बोल्ड स्टार की एंट्री, देखें उनकी ये हॉट तस्वीरें
इसी के साथ इस शो पर गे और लेस्बियन कपल भी नजर आ सकते हैं. इसके लिए मेकर्स ने कुछ नाम भी शॉर्ट लिस्ट किए हैं. साथ ही इस शो के लिए एम टीवी रॉक ऑन के विनर नैतिक नागदा, देवोलीना भट्टाचार्जी, कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर, निकेतन धीर और कृतिका सेंगर, हैली शाह, करणवीर बोहरा, करण पटेल शालीन भनोट, विभा छिब्बर, सुमेर पसरीचा, स्पिल्ट्सविला विनर स्कारलेट एम रोज, नेहा पेंडसे, रिद्धिमा पंडित, सृष्टि रोड़े, सुबुही जोशी को भी इस शो के लिए अप्रोच किया गया है.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 12 New Teaser: ‘बिग बॉस’ के घर में डबल होगा इंटरटेनमेंट का डोज, सलमान ने दिए ये संकेत
आपको बता दें कि शो को लेकर खबर थी कि इस साल इस शो में 21 कंटेस्टेंट्स होंगे जिनमें 3 सेलेब्रिटी कपल होंगे और 3 आम कपल होंगे. इसके बाद बचे हुए 9 लोगों में से 3 सेलिब्रिटीज नजर आएंगे तो वहीं 6 आम लोगों को चुना जाएगा. लेकिन अब ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, शो के मेकर्स को सेलेब्रिटी जोड़ी बनाने में दिक्कतें आ रही हैं जिसके चलते प्लान में चेंज किया गया है. सेलिब्रिटीज अब जोड़ी नहीं बल्कि सिंगल व्यक्ति के रुप में नजर आएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2018 02:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

