मुन्नी के बाद अब मुन्ना बदनाम गाने से सलमान खान मचाएंगे धमाल, वरीना हुसैन संग प्रभुदेवा का भी मिला साथ
मुन्नी बदनाम के बाद अब मुन्ना की बदनामी से हल्ला मचाएंगे सलमान खान. फिल्म दबंग 3 के इस पेप्पी नंबर गाने की शूटिंग पूरी हो चुकी हैं. जानिए इससे जुड़ी कई बातें.
ये खबर तो काफी पहले ही आ गई थी कि फिल्म दबंग 3 (Dabangg 3) में इस बार मुन्नी बदनाम (Munni Badnaam) के जगह मुन्ना बदनाम (Munna Badnaam) की धून सुनाई देनी जा रही हैं. ऐसे में इस गाने की शूटिंग अब पूरी हो चुकी है. जिसमें सलमान खान (Salman Khan) संग एक्ट्रेस वरीना हुसैन (Warina Hussain) और प्रभुदेवा (Prabhudheva) भी थिरकते दिखाई देंगे. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक फिल्म दबंग 3 का डायरेक्शन कर रहे प्रभुदेवा इस गाने में सलमान और वरीना के साथ थिरकते हुए भी दिखाई देंगे.
तो वहीं हर बार की तरह इस गाने में भी सलमान खान एक यूनिक डांस स्टेप (Dance Step) के साथ थिरकते हुए दिखाई देंगे. इस बार वो अपने बेल्ट के साथ नाचते हुए दिखाई देंगे. खबर के मुताबिक इस बार गाने के लिए सलमान ने जमकर मेहनत की है. इसमें कई मुश्किल भरे स्टेप भी है जिसे करना आज की जनरेशन के लिए भी आसान नहीं होगा. गाने में सलमान और प्रभुदेवा वरीना को इम्प्रेस करने के लिए झूमते हुए दिखाई देंगे. इस गाने को सलमान के दोस्त कमाल खान ने गुनगुनाया है जबकि इसमें रैप का तकड़ा बादशाह ने लगाया है.
View this post on Instagram
आपको बता दे कि ये फिल्म इस साल के अंत में यानी 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं. अब मुन्नी की बदनामी की तरह क्या सलमान का मुन्ना बदनाम भी हर तरफ नाम बनाने में कामयाब हो पाता है? ये देखना दिलचस्प होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2019 12:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

