बॉलीवुड

VIDEO: सलमान खान ने नन्हें फैंस को धक्का देने वाले बॉडीगार्ड को सरेआम जड़ा थप्पड़

सलमान खान को बच्चों से कितना लगाव है ये तो सभी जानते हैं और ऐसे में भीड़ में बच्चों के साथ इस तरह का व्यवहार उन्हें कतई पसंद नहीं आया

VIDEO: सलमान खान ने नन्हें फैंस को धक्का देने वाले बॉडीगार्ड को सरेआम जड़ा थप्पड़
सलमान खान (Photo Credits: Instagram)

सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'भारत' (Bharat) आज ईद (Eid) के मौके पर सभी सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई. पिछले दिनों बुधवार को मुंबई के जुहू पीवीआर थिएटर (PVR Theater) में इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई सारे स्टार्स नजर आए. ऐसे में सलमान खुद भी स्पेशल प्रीमियर पर मौजूद थे. इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसके चलते सलमान ने अपना आपा खो दिया और अपने बॉडीगार्ड (bodyguard) को थप्पड़ जड़ दिया.

सोशल मीडिया पर वायरल (viral) एक वीडियो में देखा गया कि प्रीमियर पर सलमान के आते ही फैंस के बीच भगदड़ मच गई. ऐसे में सलमान की रक्षा कर रहे बॉडीगार्ड्स भी भीड़ को देखकर नर्वस हो गए और फैंस से उन्हें बचाने के लिए लोगों को धक्का देने लगे. आजतक की खबर के अनुसार, इस दौरान भीड़ में कुछ बच्चे भी मौजूद थे जिन्हें उनके बॉडीगार्ड धक्का देने लगे.

ये देखकर सलमान बेहद नाराज हो गए और फौरन अपने सुरक्षाकर्मी को थप्पड़ जड़ दिया. इसके बाद सलमान ने वहीं पर उसकी क्लास लगा दी और उसके बर्ताव के लिए उसे डांटा भी.

 

View this post on Instagram

 

#salmankhan arrives for his film #bharat premiere #viralbhayani @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है. बात करें फिल्म 'भारत' की तो इसमें सलमान के साथ कैटरीना कैफ (Katrina Kaif), दिशा पटानी (Disha Patani) और सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) लीड रोल में हैं. फिल्म को लेकर पहले दिन तगड़ी कमाई होने की उम्मीद जताई जा रही है.

इस फिल्म के अलावा सलमान 'दबंग 3' (Dabangg 3) की शूटिंग को लेकर भी व्यस्त चल रहे हैं. इस फिल्म में वो सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) के साथ नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2019 08:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).