टीवी

संजू के बाद सलमान खान ने खोला राज, अब तक बना चुके हैं इतनी गर्लफ्रेंड्स, कहा- मैं वर्जिन हूं

फिल्म 'संजू' में इस बात का खुलासा हुआ था कि उनकी 308 गर्लफ्रेंड्स रह चुकी हैं. अब सलमान खान ने भी नेशनल टीवी पर खुलसा करते हुए बताया कि उनकी जिंदगी में उनकी कितनी गर्लफ्रेंड्स रह चुकी हैं. इतना ही हैं, उन्होंने ये भी बताया कि वो वर्जिन हैं.

संजू के बाद सलमान खान ने खोला राज, अब तक बना चुके हैं इतनी गर्लफ्रेंड्स, कहा- मैं वर्जिन हूं
सलमान खान (Photo Credits: Yogen Shah)

Bigg Boss 13 Weekend Ka War: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) लोगों को एंटरटेन करने का इन दिनों कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं. अपने पॉपुलर टीवी शो 'बिग बॉस 13' में सलमान हाल ही में अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) के साथ नजर आए जो यहां अपने फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' का प्रचार करने आए थे.  इस दौरान सलमान ने अजय और काजल के साथ मजेदार गेम खेला और अपनी जिंदगी को लेकर चौंकाने वाले खुलासे भी किए. फिल्म 'संजू' में बताया गया था कि संजय दत्त की कितनी गर्लफ्रेंड्स रह चुकी हैं और अब सलमान ने भी बताया है कि वो कितनी लड़कियों को डेट कर चुके हैं.

शो के स्टेज पर मजेदार सेगमेंट के दौरान अजय देवगन और सलमान बारी-बारी से 'सच की कुर्सी' पर विराजे नजर आए जहां इनसे कई मजेदार सवाल पूछे गए. सलमान जब कुर्सी पर बैठे तब काजोल ने उनसे सवाल किया, "क्या आपकी 5 से कम गर्लफ्रेंड्स रह चुकी है?" इस पर सलमान ने सवाल किया, "एक टाइम पर या पूरी जिंदगी में?" आगे बात करते हुए सलमान कहते हैं, "तुम्हें पता है मेरी पूरी जिंदगी में सिर्फ 5 गर्लफ्रेंड्स रही हैं." यह सुनकर अजय भी सलमान की चुटकी लेते हुए कहते हैं कि आपने नेशनल टेलीविजन पर कहा था कि आप वर्जिन हैं?

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 13 Weekend Ka War: सलमान खान पर क्यों चिल्लाई कंगना रनौत? बिग बॉस के सेट से सामने आया ये Video

इसका जवाब देते हुए सलमान कहते हैं, "जी हां, मैं वर्जिन हूं क्योंकि मैंने शादी नहीं की है." बताते चलें कि सलमान के इस शो पर अजय और काजोल के अलावा एक्ट्रेस कंगना रनौत भी अपनी फिल्म 'पंगा' का प्रचार करती नजर आएंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2020 05:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).