सलमान खान ने बातों ही बातों में कर दिया Bigg Boss 12 के विनर का खुलासा, ये हो सकते हैं विजेता
सलमान खान के टीवी शो 'बिग बॉस सीजन 12' के विनर क घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी
सलमान खान (Salman Khan) का टीवी शो 'बिग बॉस 12' (Bigg Boss 12) जल्द ही अंत होने वाला है और इसी के साथ इस शो के विनर की घोषणा भी कर दी जाएगी. ऐसे में दर्शकइस बात को गेस करने में जुटे हैं कि इस साल शो पर विनर की ट्राफी कौनसा सदस्य ले जाएगा. इस शो में सुरभि, रोमिल, श्रीसंथ, सोमी, दीपक , करणवीर और दीपिका बचे हैं और सुनने में आया है कि आज रात के एपिसोड में रोहित को एलिमिनेट कर दिया जाएगा.
गौरतलब है कि इस शो के ग्रैंड फिनाले से पहले ही सलमान ने बातों ही बातों में विनर का खुलासा भी कर दिया. सलमान इस वीक घरवालों को जमकर फटकार लगाई तो वहीं श्रीसंत को परफॉर्मर ऑफ द वीक बताते हुए उनकी तारीफ की. इसी के साथ सलमान ने दीपक और दीपिका को लेकर अभी अपनी नाराजगी व्यक्त की. इस दौरान सलमान ने इस शो के विनर के बेहतरीन दावेदार की तरफ इशारा करते हुए उन्हें संभलकर खेलने की सलाह दी.
Bigg Boss 12: सलमान खान के शो पर बउआ सिंह ने मचाया धमाल, जमकर किया डांस, देखें Video
यहां बात की जा रही रोमिल चौधरी की. इस शो पर रोमिल ने पुलिसकर्मी निर्मल सिंह के साथ जोड़ी के रूप में इंटर किया. शो पर रोमिल से बात करते हुए सलमान ने कहा कि उन्हें वापस से एक्टिव हो जाना चाहिए क्योंकि दर्शकों को उनका अंदाज पसंद आया है और उन्हें अपने पुराने स्टाइल में आकार ऐसे ही खेलते रहना चाहिए.
इस शो पर रोमिल को उनकी नीतियों के लिए स्मार्ट कॉन्टेस्टेंट के रूप में देखा जा रहा है. ऐसे में उनके जीतने के चांसेज भी ज्यादा हैं.
HMs will get special call from
Bauua Singh (ShahrukhKhan) and he has some interesting questions for them! #TheKhabri #Thekhbri #KHABRIpic.twitter.com/1xkpCbxJMy
— The Khabri (@TheKhbri) December 15, 2018
आपको बता दें कि आज इस शो पर सलमान के साथ शाहरुख खान भी नजर आएंगे. यहां वो अपनी फिल्म 'जीरो' को प्रमोट करेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2018 04:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

