शाहरुख खान की दिलेरी देख उनके कायल हुए सलमान, वीडियो शेयर कर किया सलाम
अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी में पहुंचे शाहरुख खान ने ऐश्वर्या राय की मैनेजर को जलने से बचाया. इस वाकए में खुद शाहरुख भी हलके से जल गए. शाहरुख की इस बहादुरी के किस्से के बाद सलमान ने एक बेहद ही मजेदार वीडियो शेयर किया हैं.
सलमान खान (Salman Khan) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बीच ही दोस्ती से भला कौन नहीं वाकिफ है. बॉलीवुड (Bollywood) के ये दोनों ही खान जब भी साथ नजर आते हैं माहौल जमा देते हैं. दोनों एक दूसरे के अपना प्यार भी खुलकर जाहिर करते हैं. ऐसा ही कुछ एक बार फिर देखने को मिला है. शाहरुख खान की एक दिलेरी के चलते सलमान उनके मुरीद बन गए हैं. इतना ही नहीं अपने इस खास यार के लिए दबंग अपना याराना भी खुलकर दिखाया है. सोशल मीडिया पर शाहरुख का एक वीडियो पोस्ट कर उन्हें असली हीरो भी कहा है.
दरअसल कल ये खबर आई कि अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी में पहुंचे शाहरुख खान ने ऐश्वर्या राय की मैनेजर को जलने से बचाया. इस वाकए में खुद शाहरुख भी हलके से जल गए. शाहरुख की इस बहादुरी के किस्से के बाद सलमान ने एक बेहद ही मजेदार वीडियो शेयर किया हैं. जिसमें शाहरुख की शर्ट में आग लग जाती है. इस वीडियो के साथ पीछे सलमान की आवाज आती है कि हीरो वो होता है जो आग में कूद के, बुझा के, बचाता है.
आपको बता दे कि कल आई रिपोर्ट के मुताबिक दिवाली पार्टी के दौरान देर रात 3 बजे शाहरुख खान देखते हैं कि ऐश्वर्या राय बच्चन की मैनेजर अर्चना सदानंद के लहंगे में आग लग गई है. जिसके बाद शाहरुख बिना परवाह किए ही भागकर उनके पास पहुंच जाते हैं और बचाने की कोशिश करते हैं. इस घटना में शाहरुख को भी हलकी चोटें आती हैं जबकि अर्चना को आनन फानन में अस्पताल में एडमिट कराया जाता है.
रिपोर्ट के मुताबिक घटना में अर्चना 15 प्रतिशत तक जल चुकी है. इंफेक्शन से बचने के लिए उन्हें ICU में एडमिट कराया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2019 09:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

