क्या इस बार ईद का फायदा नहीं उठा पाएंगे सलमान खान? टीम इंडिया है वजह!
ये बात तो हम सभी जानते हैं कि सलमान खान अपनी ज्यादातर फिल्में ईद के मौके पर फैंस के बीच रिलीज करते हैं
सलमान खान (Salman Khan) हर साल ईद के मौके पर अपने फैंस को एक खास सौगात देते आए हैं. ये सौगात है अपनी फिल्म का जिसे वो ईद (Eid) के त्योहार पर अपने फैंस के बीच रिलीज करते हैं. ये क्रम बीते कई वर्षों से चला आ रहा है. इस साल सलमान खान की मेगा प्रोजेक्ट फिल्म 'भारत' (Bharat) भी 5 जून ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी.
हाल ही में सलमान खान ने अपनी इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की थी. ऐसे में उनके सभी फैंस उनकी इस फिल्म को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ईद रिलीज का फायदा ये भी है कि फेस्टिवल रिलीज के चलते सिनेमाघरों में ज्यादा से ज्यादा दर्शक पहुंचते हैं. जाहिर सी बात है कि इसका आर्थिक फायदा भी तगड़ा होता है.
लेकिन जबसे सलमान खान ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की है, ये कयास लगाया जा रहा है कि सलमान को इस बार ईद रिलीज का फायदा मिलना मुश्किल है. दरअसल, क्रिकेट वर्ल्डकप 2019 की शुरुआत 30 मई से होने जा रही है. ऐसे में फिल्म 'भारत' की रिलीज वाले दिन यानी 5 अप्रैल को साउथ अफ्रीका और भारतीय टीम के बीच पहला वर्ल्ड कप मैच (World Cup) खेला जाएगा.
अब फैंस के लिए भी चुनाव कर पाना मुश्किल होगा कि वो फिल्म 'भारत' (Bharat) को समय दें या फिर भारत बनाम साउथ अफ्रीका (South Africa) की मैच देखें. अब फिल्म हो या क्रिकेट मैच इस स्थिति में दर्शकों के लिए ये दोनों ही बेहद अहम है.
ऐसे में अब देखना ये है वर्ल्डकप मैच के चलते वो फिल्म की रिलीज डेट बदलेंगे या फिर अपने किए हुए कमिटमेंट पर कायम रहेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2019 04:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

