Bigg Boss Season 12: सलमान खान ने की घोषणा-शो में होगी भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की एंट्री
सलमान खान ने ‘बिग बॉस सीजन 12’ के पहले प्रतिभागी जोड़ी की घोषणा कर दी है
सलमान खान ने आज गोवा में मीडिया की मौजूदगी में अपने सबसे चर्चित टीवी शो ‘बिग बॉस सीजन 12’ को लॉन्च किया. सलमान ने बताया कि इस साल शो में भर्ती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया बतौर कपल एंटर करेंगे. दरअसल, हर्ष और भारती अर्जेंटीना में मौजूद थे लेकिन इस शो के लॉन्च पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने ये दोनों गोवा पहुंचे और स्टेज पर सलमान के साथ मस्ती करते नजर आए.
यहां भारती ने कहा, “हर्ष के पास काफी सारा काम है. अगर वो एलिमिनेट हो भी गए तो भी मैं चाहूंगी कि मैं ये शो जीतूं. इसके बाद वो अपने मजाकिया अंदाज में कहने लगीं, “जबसे मेरी शादी हुई है कलर्स (कलर्स टीवी चैनल) ने मेरे बिल्स का ख्याल रखा है.”
आज सलमान ने बेहद ग्रैंड तरीके से इस शो को लॉन्च किया.
यहां उन्होंने स्पीड बोट में एंट्री की जिसके बाद स्टेज पर वो जमकर परफॉर्म करते नजर आए. शो के लॉन्च इवेंट को मानों सलमान ने और भी ज्यादा ग्रैंड बना दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2018 04:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

