बॉलीवुड

सलमान खान ने की नई फिल्म की घोषणा तो अक्षय कुमार ने दी बधाई, ट्विटर पर भाईजान के लिए कही ऐसी बात

सलमान खान ने आज अपने फैंस के साथ खुशखबरी शेयर करते हुए ट्विटर पर बताया कि वो साल 2021 में एक नई फिल्म लेकर आ रहे हैं जिसका नाम है ‘कभी ईद कभी दिवाली से’. इस फिल्म कोसाजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं तो वहीं फिल्म का इसका निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे हैं.

सलमान खान ने की नई फिल्म की घोषणा तो अक्षय कुमार ने दी बधाई, ट्विटर पर भाईजान के लिए कही ऐसी बात
सलमान खान और अक्षय कुमार (Photo Credits: Instagram)

सलमान खान (Salman Khan) ने आज अपने फैंस को तोहफा देते हुए सोशल मीडिया पर घोषणा की कि वो अपनी एक नई फिल्म लेकर आ रहे हैं जिसका नाम ‘कभी ईद कभी दिवाली से’(Kabhi Eid Kabhi Diwali) है. इस फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी (Farhad Samji) कर रहे हैं और इसका निर्माण साजिद नाडीयाडवाला (Sajid Nadiadwala) करेंगे. सलमान की इस घोषणा के बाद जहां फैंस बेहद खुश हैं वहीं अब बॉलीवुड के खिलाड़ी एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने इस फिल्म को लेकर अपनी खुशी व्यक्ति की है.

अक्षय ने सलमान, साजिद और फरहाद को इस फिल्म के लिए शुभकामनाएं देते हुए ट्विटर पर लिखा, "कभी ईद कभी दिवाली के लिए बधाई हो मेरे अजीज दोस्त साजिद नाडीयाडवाला, सलमान खान और फरहाद सामजी. आप लोगों को मेरी और से ढेर सारा प्रेम. इस फिल्म के सीक्वल के लिए नाम का एक सजेशन...कभी ईद कभी क्रिसमस."

ये भी पढ़ें: सलमान खान ने किया ऐलान, साल 2021 के ईद पर ‘कभी ईद कभी दिवाली’ से मचाएंगे धमाल

सलमान ने अपनी इस नई फिल्म की घोषणा करते हुए ये लिखा था. पढ़ें उनका ट्वीट:

आपको बता दें कि 'दबंग 3' (Dabangg 3) के बाद सलमान दर्शकों के सामने फिल्म 'राधे' (Radhe) लेकर आ रहे हैं जो इस साल ईद पर दस्तक दे रही है. इस फिल्म में वो दिशा पटानी (Disha Patani) के साथ नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2020 06:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).