हैदराबाद गैंगरेप केस पर फूटा सलमान खान का गुस्सा, कहा- हमें इन शैतानों का अंत करना होगा 

तेलंगाना के हैदराबाद में 26 वर्षीय वेटेनरी डॉक्टर के साथ गैंगरेप और हत्या के मामले ने देशभर में लोगों को आक्रोश से भर दिया है. बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने भी इस मामले पर अपना क्रोध व्यक्त करते हुए ट्विटर पर अपने दिल की बात कही है.

सलमान खान और प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

Hyderabad Gang Rape Case: तेलंगाना के हैदराबाद में 26 वर्षीय माहिला डॉक्टर के साथ हुए गैंगरेप और हत्या के मामले ने सभी को झकझोड़ कर रख दिया है. इसे खिलाफ देशभर में लोग विरोध करते हुए पीड़िता के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं. हाल ही में अक्षय कुमार और फरहान अख्तर ने इस केस को लेकर ट्वीट करते हुए अपना गुसा जाहिर किया था. अब सलमान खान ने भी इस मामले पर अपना दुख व्यक्त करते हुए दोषियों के लिए कड़ी सजा की मांग की है. ये भी पढ़ें: हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या पर भड़के अक्षय कुमार और फरहान अख्तर, कही ये बात

सलमान ने दो ट्वीट किये जिसमें उन्होंने पीड़िता को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवार के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है. सलमान ने ट्विटर पर लिखा, "पीड़िता  के लिए न्याय. इंसान के भेस में ये सबसे बदतर किस्म के शैतान हैं. पीड़िता और निर्भया जैसी भोली-भाली महिलाओं का दर्द, शोषण और उनकी मौत हमारे लिए एक सबक है एक साथ आने का और ऐसे शैतानों के अंत करने का जो हमारे बीच ही रहते हैं.

सलमान खान का ट्वीट (Photo Credits: Twitter)

इससे पहले की किसी और भोली-भाली महिला और उसके परिवार को इस गंभीर स्थिति से गुजरना पड़े. इसे अब रूकना होगा. बेटी बचाओ को बस एक कैंपेन तक सीमित नहीं रखना है. ये समय है इन दरिंदो को ये बताने का कि हम सब एक साथ खड़े हैं, भगवान पीड़िता की आत्मा को शांति दें."

इस मामले में आई ताजा जानकारी के अनुसार, पीड़िता के परिवारवालों का  एफआईआर दर्ज करने में आनाकानी करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन लिया गया है. इसमें 3 पुलिसकर्मियों को ससपेंड कर दिया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs HYDK, PSL 2026 20th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KRK vs HYDK, PSL 2026 20th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

KRK vs HYDK, PSL 2026 20th Match Preview: कराची में आज कराची किंग्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स