बॉलीवुड

कपिल शर्मा को उनके प्रोड्यूसर सलमान खान ने दी सख्त हिदायत, कहा- अब रहो दूर

विवादों के बाद मुश्किल में पड़े कपिल शर्मा को जब से सलमान खान का सहारा मिला है तभी से उनकी गाड़ी पटरी पर लौट आई है. लेकिन इसके साथ ही सलमान खान ने कपिल को विवादों से दूर रहने की साफ हिदायत दे रखी है.

कपिल शर्मा को उनके प्रोड्यूसर सलमान खान ने दी सख्त हिदायत, कहा- अब रहो दूर
कपिल शर्मा और सलमान खान (Photo Credits: Instagram)

सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) से झगड़े के बाद से मुश्किल में फंसे कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) को अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) ने सहारा दिया. जिसके बाद सलमान कपिल के शो द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma) के प्रोड्यूसर बन बैठे. जिसके बाद से इस कॉमेडियन की गाड़ी अब दोबारा पटरी पर लौट रही हैं. उनका शो लगातार अच्छा कर रहा हैं और टीआरपी (TRP) के मामले में टॉप 10 शोज (Top 10 Shows) में बना हुआ है. ऐसे में खबर है कि सलमान खान ने कपिल शर्मा को शो शुरू होने के साथ ही सख्त हिदायत दे रखी है कि अब वो विवादों से बिलकुल दूर रहें.

आईबी टाइम्स की खबर के अनुसार कपिल शर्मा का कॉमेडी शो अब काफी अच्छा कर रहा हैं. कपिल के शो प्रोड्यूस कर रहें सलमान खान ने उन्हें साफ हिदायत दे रखी है कि वो अब पहले जैसी बेवकूफी ना करे और विवादों से दूर रहें. तो कपिल भी सलमान खान जैसा प्रोड्यूसर नहीं खोना चाहेंगे. तो वहीं शो में सुनील ग्रोवर की वापसी पर सोर्स ने ना का जवाब दिया है. यह भी पढ़े: Bigg Boss 13: सलमान खान के शो का हिस्सा बनेंगी ये बॉलीवुड एक्ट्रेस? 11 साल पहले किया था डेब्यू

दरअसल फ्लाइट में सुनील ग्रोवर संग हुई लड़ाई के बाद कपिल शर्मा के पीछे विवाद मानों हाथ धोकर पीछे पड़ गए. जिसके कारण कपिल को मुश्किलों का सामना करना पड़ा. इस कारण दो-दो बार उनका शो तक बंद हो गया. जर्नलिस्ट के संग कपिल की अभद्र भाषा ने उन्हें काफी मुश्किलों में डाला.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2019 08:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).