बॉलीवुड

Saira Bano Health Update: दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के अस्पताल में भर्ती सायरा बानो

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो को दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ने के बाद यहां हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनके एक रिश्तेदार ने बुधवार को यह जानकारी दी.

Saira Bano Health Update: दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के अस्पताल में भर्ती सायरा बानो
सायरा बानो (Photo Credits: Instagram)

मुंबई, 1 सितम्बर : बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो (Saira Bano) को दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ने के बाद यहां हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनके एक रिश्तेदार ने बुधवार को यह जानकारी दी. बताया जा रहा है कि बानो को ज्यादा गंभीर नहीं, बल्कि एक मामूली हार्ट अटैक आया है.

77 वर्षीय सायरा बानो बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रहे दिवंगत यूसुफ खान उर्फ दिलीप कुमार की पत्नी हैं, जिनका 7 जुलाई को निधन हो गया था. बानो को तीन दिन पहले खार स्थित अस्पताल के आईसीयू में ले जाया गया था. यह भी पढ़ें : ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण और फराह खान

सायरा बानो की चिकित्सा स्थिति के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है, मगर रिश्तेदार का कहना है कि उनकी हालत पहले से बेहतर है. संपर्क करने पर, अस्पताल के अधिकारियों ने पारिवारिक गोपनीयता का हवाला देते हुए उनके स्वास्थ्य पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2021 05:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).