बॉलीवुड

दिलीप कुमार संग शादी की सालगिरह पर पत्नी सायरा ने शेयर की ये खूबसूरत फोटो

सायरा बानो आज दिलीप कुमार के साथ अपनी शादी की 52वीं सालगिरह मना रही हैं

दिलीप कुमार संग शादी की सालगिरह पर पत्नी सायरा ने शेयर की ये खूबसूरत फोटो
दिलीप कुमार और सायरा बानो (Photo Credits: Twitter)

अभिनेत्री सायरा बानो ने दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के साथ अपनी शादी की 52वीं सालगिरह के मौके पर पति को 'कोहिनूर' बताते हुए उनके साथ अपनी पसंदीदा पुरानी तस्वीर साझा की. सायरा ने दिलीप कुमार के ट्विटर अकाउंट के माध्यम से संदेश और तस्वीर साझा की. इस ट्विटर अकाउंट को उनके पारिवारिक मित्र फैजल फारूकी संभालते हैं.

उन्होंने ट्वीट कर कहा, " सायरा बानो की तरफ से संदेश : मेरे कोहिनूर, मेरे साहब, मेरे सपनों के राजकुमार, मेरे यूसुफ जान, मैं लाखों की संख्या में प्रशंसकों, दोस्तों और परिवार के लोगों की ओर से मिल रही इन बधाइयों पर शुक्रियाअदा कैसे करूं. आज हमारी शादी की 52वीं वर्षगांठ पर इनके संदेशों, कॉल और बधाइयों की शुक्रगुजार हूं."

ये भी पढ़ेंमुंबई: दिलीप कुमार को अस्पताल से मिली छुट्टी, डॉक्टरों ने दी ये सलाह

सायरा अपने पति के साथ 'सगीना' और 'गोपी' जैसी फिल्मों पर काम कर चुकी हैं. उन्होंने वर्ष 1966 में दिलीप कुमार के साथ शादी की.

दिलीप कुमार (95) को निमोनिया के कारण पिछले सप्ताह अस्पताल में भर्ती कराया गया था, हालांकि उन्हें गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 12, 2018 05:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).