In Pics: शादी करने के महज कुछ घंटों बाद साइना नेहवाल ने अटेंड की ईशा और आनंद की रिसेप्शन पार्टी, दिखा ग्लैमरस लुक
साइना नेहवाल ने शुक्रवार को पुरुष बैडमिंटन प्लेयर पारूपल्ली कश्यप से शादी कर ली जिसके बाद उन्होंने ट्विटर पर फोटो शेयर की थी
ईशा अंबानी (Isha Ambani) और आनंद पिरामल (Anand Piramal) की शादी की रिसेप्शन पार्टी में जहां देशभर से कई बड़े राजनेता, उद्योगपति और कलाकार पहुंच रहे हैं वहीं यहां एक बेहद खास मेहमान नजर आया. हम बात कर रहे हैं बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल (Saina Nehwal) की. साइना जिन्होंने शुक्रवार को पुरुष बैडमिंटन प्लेयर पारूपल्ली कश्यप से शादी कर ली, आज ईशा और आनंद की रिसेप्शन पार्टी में पहुंची.
साइना ने आज ही के दिन पारूपल्ली कश्यप (Parupalli Kashyap) के साथ सात फेरे लिए. बावजूद इसके वो ईशा और आनंद की पार्टी के लिए समय निकालकर पहुंची. साइना यहां अपने ग्लैमरस लुक में बेहद सुंदर लग रहीं थी.
View this post on Instagram
#sainanehwal At #ishaambani #anandpiramal #marraigereception Celebration continues
साइना के रेड कारपेट पर आते ही यहां मौजूद सभी लोग उन्हें शादी की बधाई भी देने लगे. आपको बता दें कि साइना ने बेहद सादे तरीके से पारूपल्ली कश्य से शादी की है.
ये भी पढ़ें: साइना नेहवाल ने पारूपल्ली कश्यप से की शादी, कहा- ये मेरी जिंदगी का सबसे बेस्ट मैच है
बात करें ईशा और आनंद की रिसेप्शन सेरेमनी की तो यहां जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti), मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (Prakash Javdekar), जाने माने वकील राम जेठमलानी (Ram Jethmalani), किरण बेदी (Kiran Bedi) समेत कई बड़े चेहरे नजर आए.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2018 11:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

