सैफ अली खान का खुलासा, इसलिए बेटे का नाम रखा तैमूर अली खान!
सैफ अली खान और करीना कपूर के नन्हें नवाबजादे तैमूर अली खान अपने जन्मदिन से ही काफी चर्चा में रहे हैं.
सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) के नन्हें नवाबजादे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) अपने जन्मदिन से ही काफी चर्चा में रहे हैं. एक तरफ जहां उनके क्यूट लुक्स ने उन्हें काफी पॉपुलैरिटी दिलाई वहीं उनके नाम के चलते सोशल मीडिया पर काफी विवाद हुआ. जन्म के कुछ ही समय बाद घोषणा की गई कि सैफ और करीना ने घोषणा किया कि उन्होंने अपने बेटे का नाम तैमूर रखा है. इसे लेकर इंटरनेट पर लोग भड़क उठे.
लोगों का कहना था कि सैफ और करीना ने अपने बेटे का नाम मंगोलियन इनवेडर तिमुर (Timur) पर रखा है. इस विषय पर हाल ही में सैफ ने खुलकर बातचीत की. अरबाज खान (Arbaaz Khan) के चैट शो 'पिंच बाय अरबाज खान' पर सैफ ने सोशल मीडिया यूजर द्वारा किए गए सवाल का जवाब देते हुए तैमूर नाम रखने के पीछे की वजह बताई. सैफ ने कहा, "तैमूर सबसे खूबसूरत नामों में से एक है. जब मैं छोटा था तब हमारे परिवार के एक सदस्य का नाम भी तैमूर था. ये नाम मुझे हमेशा से ही पसंद था. मुझे पता है उस विवाद के बारे में जहां लोगों को लगा कि ये नाम टर्कीश मंगोल इनवेडर (Turkish Mongol Invader) से प्रेरित है. वो नाम तिमूर था और ये तैमूर है. ये अपने आप में अलग है."
गौरतलब है कि तैमूर नाम के कारण सैफ और करीना को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल्स (trolls) का शिकार भी होना पड़ा था. देखने वाली ये भी है कि ये नकारात्मत्कता ज्यादा तक टिक नहीं पाई और तैमूर अपने प्यारभरे अंदाज के चलते सोशल मीडिया के चहेते स्टार किड भी बन गए.
(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2019 03:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

