बॉलीवुड

Inside Pics: मालदीव में छुट्टियां मना रहे तैमूर अली खान की लेटेस्ट फोटोज हुई वायरल

पापा सैफ अली खान और मॉम करीना कपूर के साथ तैमूर इस अंदाज में एन्जॉय करते दिखे

Inside Pics: मालदीव में छुट्टियां मना रहे तैमूर अली खान की लेटेस्ट फोटोज हुई वायरल
सैफ अली खान, करीना कपूर और उनके बेटे तैमूर अली खान (Photo Credits: Instagram)

सैफ अली खान और करीना कपूर अपने लाड़ले नवाबजादे तैमूर अली खान के साथ इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मनाने गए हुए हैं. अपने वर्क कमिटमेंट्स को लेकर बिजी चल रहे सैफ और करीना ने फाइनली कुछ समय अपने बेटे के साथ बिताने का फैसला किया. ऐसे में ये सभी अब मालदीव में खूब एन्जॉय कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनकी वेकेशन की कुछ फोटोज देखने को मिली है जिसमें तैमूर अपने पेरेंट्स के साथ काफी खुश दिखे.

इंटरनेट पर आई एक तस्वीर में सैफ, करीना और तैमूर बोट में बैठे दिख रहे हैं. एक तरफ जहां सैफ शांति से म्यूजिक एन्जॉय कर रहे हैं वहीं करीना और तैमूर समुद्री लहर का आनंद ले रहे हैं.

family holiday time to Maldives #soneva

A post shared by Kareena Kapoor Khan FC ۵ (@kareenakapoorteam) on

सोशल मीडिया पर एक और फोटो देखने को मिली थी जिसमें तैमूर अपनी नैनी की गोदी में सो रहे थे तो वहीं सैफ फोटो बॉम करते नजर आए.

इससे पहले तैमूर कई बार अपने परिवार के साथ वेकेशन मनाने जा चुके हैं. कभी तो वो अपने पापा के साथ बैडमिंटन खेलते नजर आते हैं तो कभी जीप राइड करते दिखते हैं.

♥️😊❤️

A post shared by Taimur Ali Khan (@taimurfc) on

गौरतलब है कि नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ में अपने काम के चलते सैफ इन दिनों काफी प्रशंसा बटोर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2018 10:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).