मनोरंजन

Bhojpuri Holi Song: बेहद ही धांसू है रितेश पांडे का होली गाना ‘तीन रुपया’, रिलीज होते ही हुआ वायरल

पवन सिंह (Pawan Singh) से लेकर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) तक तमाम बड़े नाम होली (Holi) पर गाने लेकर आए हैं. ऐसे में अब नामी सिंगर रितेश पांडे (Ritesh Pandey) भी होली पर अपना नया गाना लेकर आए हैं. रितेश का ये गाना आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. इस गाने के बोल है तीन रुपया.

Bhojpuri Holi Song: बेहद ही धांसू है रितेश पांडे का होली गाना ‘तीन रुपया’, रिलीज होते ही हुआ वायरल
रितेश पांडे होली गाना (Image Credit: YouTube)

रंगों का त्योहार होली हमेशा से भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के लिए खास पर्व रहा है. हर साल इस त्योहार से पहले दर्जनों गाने रिलीज किए जाते हैं. इस बार भी ऐसा ही ट्रेंड देखने को मिल रहा है. पवन सिंह (Pawan Singh) से लेकर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) तक तमाम बड़े नाम होली (Holi) पर गाने लेकर आए हैं. ऐसे में अब नामी सिंगर रितेश पांडे (Ritesh Pandey) भी होली पर अपना नया गाना लेकर आए हैं. रितेश का ये गाना आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. इस गाने के बोल है तीन रुपया.

यूट्यूब पर आते ही इस गाने की 5 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं. इस गाने को गाया है रितेश पांडे ने और खुद ही वो वीडियो में भी नजर आ रहे हैं. गाने का म्यूजिक रतन बाबा ने दिया है. आप भी देखिए रितेश का ये मजेदार गाना.

दरअसल रितेश पांडे की भोजपुरी इंडस्ट्री में पिछले कुछ समय में काफी मांग बढ़ी है. रितेश ने पिववा से पहले और हेल्लो कौन जैसे सुपर हिट गाने दिए हैं. रितेश के इस गानों को करोड़ो बार देखा जा चुका है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि रितेश का ये होली गाना भी खूब पसंद किया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2021 03:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).