बॉलीवुड

रितेश देशमुख-बॉबी देओल ने अक्षय कुमार पर लगाया आरोप तो खिलाड़ी ने कर दी बोलती बंद, देखें Video

फिल्म 'हाउसफुल 4' के प्रचार में व्यस्त चल रहे रितेश देशमुख और बॉबी देओल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करके अक्षय कुमार पर आरोप लगाया है कि वो झूठे हैं और सेट पर देरी से आते हैं. उनके इस वीडियो को देखने के बाद अक्षय ने भी बेहद मजेदार अंदाज में उन्हें जवाब दिया है.

रितेश देशमुख-बॉबी देओल ने अक्षय कुमार पर लगाया आरोप तो खिलाड़ी ने कर दी बोलती बंद, देखें Video
रितेश देशमुख, बॉबी देओल और अक्षय कुमार (Photo Credits: Twitter)

Housefull 4: अक्षय कुमार, रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और बॉबी देओल (Bobby Deol) इन दोनों अपनी टीम के साथ फिल्म 'हाउसफुल 4' के प्रचार में जुटे हुए हैं. अब रितेश और बॉबी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके आरोप लगाया है कि खुद को समयनिष्ठ बतानेवाले अक्षय कुमार (Akshay Kumar) असल में झूठे हैं. रितेश और बॉबी ने कहा कि उन्हें सेट पर सुबह 7:30 बजे बुलाकर वो अब तक यहां नहीं पहुंचे हैं.

ट्विटर पर रितेश द्वारा शेयर किए गए वीडियो (video) में वो बॉबी के साथ मिलकर कहते हुए नजर आ रहे हैं कि अक्षय के लिए उन्होंने अपने हर इंटरव्यू में अच्छी बाते की हैं और उन्हें समयनिष्ठ बताया. लेकिन अक्षय समय का पालन नहीं करते हैं. वो सभी 'द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) के लिए शूट करने आए थे. लेकिन अब तक अक्षय सेट पर नहीं पहुंचे हैं.

उनके इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इसकी चर्चा करने लगे. इसी बीच अक्षय ने रितेश और बॉबी को जवाब देते हुए के वीडियो शेयर किया और कहा, "मैंने तुम लोगों का वीडियो देखा सुंडियों मुझे एक बात बताओ, तुम लोग 7: 30 बजे क्यों आए हो? 9 बजे की शिफ्ट है और 7:30 बजे तुम लोग पहुंच गए. क्या झाड़ू मारने आए हो? अच्छा पहुंच ही गए हो तो वहां लाइट उठा लो. कैमरा सेट कर लो...देखो ऑडियंस आई है कि नहीं. ठीक है! करो करो काम करो...9 बजे की शिफ्ट के हिसाब से मैं पहुंच रहा हूं."

ये भी पढ़ें: ‘हाउसफुल 4’ के एक्टर अक्षय कुमार ने ‘गुड न्यूज’ के कलाकारों के साथ पूरा किया ‘बाला’ चैलेंज

अक्षय कुमार का ये वीडियो देखने के बाद लोग ठहाके मारकर हंस रहे हैं और इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आपको बता दें कि 'हाउसफुल 4' में अक्षय, रितेश और बॉबी के अलावा कृति सनॉन, पूजा हेगड़े, कीर्ति खरबंदा, नवाजुद्दीन सिद्दकी ने भी काम किया है.

फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी (Farhad Samji) ने किया है और ये फिल्म 25 अक्टूबर, 2019 को रिलीज होने जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2019 12:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).