जन्मदिन विशेष: जब ऋषि कपूर के खिलाफ उनकी ही पत्नी ने पुलिस में दर्ज की थी शिकायत, जानें इस एक्टर से जुड़े ये बड़े विवाद
ऋषि कपूर हमेशा से अपने सख्त मिजाजी स्वभाव और बयान के चलते सुर्खियों में छाए रहते हैं
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक ऋषि कपूर आज अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं. ऋषि ने अपनी फिल्मों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. उनकी एक्टिंग और पर्सनालिटी के चलते लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं. एक तरफ जहां ऋषि का फिल्मी करियर बेहद खूबसूरत रहा है वहीं ये कहना गलत नहीं होगा कि उनकी पर्सनल लाइफ काफी विवादों भरी रही है. ऋषि अपने गुस्सैल स्वभाव और विवादित बयानों के चलते आज भी सुर्खियों के पसंदीदा शख्स हैं. एक समय था जब खुद उनकी पत्नी नीतू सिंह ने उनके खिलाफ घेरलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था.
ऋषि काफी समय से नीतू सिंह को डेट कर रहे थे जिसके बाद उन्होंने से 22 जनवरी, 1980 को उनसे शादी की.

बॉलीवुड के इस कपल ने कई सारी फिल्मों में एक साथ काम किया. शादी के बाद इन्हें एक बेटा (रणबीर कपूर) और बेटी (रिद्धिमा कपूर) हुई. ये 1990 की बात है जब ऋषि और नीतू की शादीशुदा जिंदगी में कई मुश्किलें आई. मीडिया में उन्हें लेकर कहा जाता है कि ऋषि की शराब की लत के कारण नीतू सिंह काफी परेशान थी. ऋषि कई दफा उनपर हाथ भी उठा देते थे.
ऋषि द्वारा कई बार प्रताड़ित किए जाने के बाद नीतू सिंह ने उनके खिलाफ पुलिस में घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था. लेकिन इसके बावजूद नीतू ने कभी भी पूरी तरह से ऋषि का साथ नहीं छोड़ा और अपनी मैरिड लाइफ को संभाला.
आज भी ऋषि अपने बयान के चलते हमेशा विवादों से घिरे रहते हैं.

खासतौर पर सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर दिए गए उनके बयान के चलते कई बार लोग उनसे नाराज भी हो चुके हैं.


अक्सर मजाक करने के चक्कर में वो ऐसा बयान दे देते हैं कि सोशल मीडिया पर वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाते हैं.
इसी के साथ ऋषि कई दफा पत्रकारों के सामने भी अपना आपा खो चुके हैं. कहा जाता है कि उनके इसी बर्ताव के चलते उनका और उनके बेटे रणबीर कपूर की आपस में नहीं बनती.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2018 09:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

