Ranveer- Deepika Reception Party: रणवीर- दीपिका का ये शाही अंदाज देखकर आप हो जाएंगे दंग
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 21 नवंबर को बैंगलोर में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी जिसमें उनके परिवार के करीबी मेहमान नजर आए
दीपिका पादुकोण के होम टाउन बैंगलोर में 21 नवंबर, बुधवार को ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी गई थी. इस पार्टी में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने एक साथ मिलकर मेहमानों का स्वागत किया और इसी के साथ उनके साथ क्वालिटी टाइम भी स्पेंड किया. ये दोनों यहाँ फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन किए गए ट्रेडिशनल ऑउटफिट में नजर आए. रणवीर और दीपिका का अंदाज यहां काफी रॉयल नजर आ रहा था.
ये दोनों ही यहां राजा और रानी से कम नहीं लग रहे थे. सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज भी देखने को मिली हैं जिसे देखने के बाद आप भी इस बात पर यकीन करेंगे कि रणवीर और दीपिका यहां काफी अट्रैक्टिव लग रहे हैं.
View this post on Instagram
सब्यसाची मुखर्जी ने बताया कि शादी में दीपिका ने अपनी मां उज्जला पादुकोण द्वारा दी गई साड़ी पहनी थी. सोशल मीडिया पर अब रणवीर और दीपिका की खूबसूरत फोटोज वायरल हो रही हैं. उनकी तस्वीरों को इंटरनेट पर लाखों लाइक्स और कमेंट्स मिल रहे हैं.
आपको बता दें कि रणवीर और दीपिका ने 14 और 15 नवंबर को इटली के कोमो लेक स्थित शानदार लोकेशन पर एक दूसरे से शादी की. शादी पहले कोंकणी परम्परा से की गई जिसके बाद सिंधी स्टाइल में वेडिंग सेरेमनी समाप्त की गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2018 09:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

