बॉलीवुड

Ranveer- Deepika Grand Reception: बेहद रॉयल है रणवीर और दीपिका का अंदाज, देखें ये STUNNING फोटोज

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी आज मुंबई में रखी है

Ranveer- Deepika Grand Reception: बेहद रॉयल है रणवीर और दीपिका का अंदाज, देखें ये STUNNING फोटोज
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Photo Credits: Instagram)

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी आज मुंबई (Mumbai) के ग्रैंड हयात (Grand Hyatt) होटल में रखी गई है. इस पार्टी को लेकर बॉलीवुड से तमाम बड़े सितारों को आमंत्रण भेजा गया है. आज दीपिका और रणवीर की है शाम फिल्मी सितारों के संग सजने जा रही है और ऐसे में अब यहां मेहमानों का आना भी शुरू हो गया है. रणवीर और दीपिका आज अपनी इस रिसेप्शन पार्टी के लिए खूबसूरत स्टाइल में सजे-धजे नजर आए.

रणवीर और दीपिका अपनी शादी के समय से ही ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आ रहे थे. इटली (Italy) में शादी से लेकर बेंगलुरु और मुंबई रिसेप्शन में ये दोनों ट्रेडिशनल इंडियन आउटफिट में नजर आए. इसके बाद सिद्धिविनायक मंदिर (Siddhivinayak Mandir) दर्शन के दौरान भी इसी स्टाइल में दिखे.

अब आज बॉलीवुड के साथ अपनी इस शानदार रिसेप्शन पार्टी के लिए ये दोनों वेस्टर्न वियर में नजर आ रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

अपनी इन फोटो को रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इन फोटोज में जहां रणवीर ब्लैक कोट पेंट पहने हैंडसम लुक में दिखे वहीं दीपिका रेड कलर की खूबसूरत ड्रेस में नजर आईं.

यहां रिसेप्शन पार्टी में रणवीर और दीपिका ने मीडिया के साथ एक साथ मिलकर पोज किया जिसके बाद उन्होंने मीडिया से भी मुलाकत की. दीपवीर की रिसेप्शन पार्टी में काफी तादाद में मीडियाकर्मी नजर आए.

आपको बता दें कि रणवीर और दीपिका ने 14 और 15 नवंबर को इटली के कोमो लेक स्थित खूबसूरत लोकेशन पर शादी की.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2018 10:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).