बॉलीवुड

Real or Photoshopped? रानू मंडल के मेकअप को देख हैरान हुए यूजर्स, फनी मीम्स बनाकर कर रहे हैं ट्रोल

कुछ समय पहले एक फैंस के छुए जाने के चलते रानू मंडल बुरी तरह से नाराज हो गई थी. जिसके बाद लोगों ने रानू मंडल को आड़े हाथ लेना शुरू कर दिया.

Real or Photoshopped? रानू मंडल के मेकअप को देख हैरान हुए यूजर्स, फनी मीम्स बनाकर कर रहे हैं ट्रोल
रानू मंडल पर बने फनी मीम्स (Photo Credits: Twitter)

अपनी सुरीली आवाज से रातोरात सोशल मीडिया सेंसेशन बनी रानू मंडल (Ranu Mondal) किसी ना किसी कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं. फिर चाहे उनके गाने हो या उनका एटीट्यूड. सोशल मीडिया पर रानू मंडल की चर्चा चलते रहती हैं. लेकिन इस बार रानू मंडल अपने मेकअप को लेकर चर्चा में हैं. दरअसल रानू मंडल की कई ऐसी तस्वीरें सामने आई है जिसमें वो हैवी मेकअप के साथ दिखाई दे रही हैं. जिसे देखने के बाद कोई भी हैरान रह जाए. इस तस्वीर के सामने के बाद से ही रानू मंडल का मजाक बनना शुरू हो गया है. लोग इस तस्वीर को देख उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं. हालांकि रानू मंडल की ये तस्वीर ओरिजनल है या फोटोशॉप ये साफ नहीं हो पाया है.

दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों में रानू मंडल डिजाईनर कपड़ों के साथ जो मेकअप किया उसे लेकर लोग उनपर निशाना साध रहे हैं. दरअसल रानू तस्वीर में गोल्डन और वाईट लहंगा पहने दिखाई दे रही हैं. लेकिन उनका लाउड मेकअप सभी को हैरान किए हुए हैं. आप भी देखिए लोग किस तरह रानू पर निशाना बना रहे हैं.

यूजर ने लिखा कि रानू मंडल के मेकअप ने नन को डरा दिया.

एक यूजर ने रानू पावडर ही बना डाला

एक यूजर ने ट्रम्प और रानू का कनेक्शन बना डाला

आपको बता दे कि कुछ समय पहले एक फैंस के छुए जाने के चलते रानू मंडल बुरी तरह से नाराज हो गई थी. उन्होंने सेल्फी लेने आई फैन को बुरी तरह से झाड़ लगाईं थी. उनका ये वीडियो तेजी से वायरल होने लगा. जिसके बाद लोगों ने रानू मंडल को आड़े हाथ लेना शुरू कर दिया. तो वहीं मीडिया के साथ रानू मंडल के नखरें दिखाने का वीडियो सामने आ चुका है. जिसके चलते वो लोगों के निशाने पर रह चुकी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2019 09:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).