बॉलीवुड

कबीर सिंह के तर्ज पर वायरल हो रहा है राज कपूर का नरगिस को थप्पड़ मारते हुए वीडियो, रंगोली बोली– ये है बॉलीवुड का असली चेहरा

कबीर सिंह को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहे विवाद के बीच में कंगना रनौत की बहन रंगोली ने राज कपूर और नरगिस का वीडियो शेयर किया. जिसमे राज कपूर नरगिस पर हाथ उठा रहे हैं. जिसके बाद रंगोली ने कहा ये है बॉलीवुड का असली चेहरा.

कबीर सिंह के तर्ज पर वायरल हो रहा है राज कपूर का नरगिस को थप्पड़ मारते हुए वीडियो, रंगोली बोली– ये है बॉलीवुड का असली चेहरा
कबीर सिंह (Image Credit: Twitter)

पिछले कुछ दिनों से फिल्म कबीर सिंह (Kabir Singh) को लेकर सोशल मीडिया पर काफी विवाद चल रहा है. फिल्म के डायरेक्टर संदीप वांगा (Sandeep Reddy Vanga) ने एक इंटरव्यू में कहा था कि 'जब आप किसी पुरुष या स्त्री के साथ बहुत गहराई से प्रेम करते हैं या गहरे जुड़े होते हैं, तो इसमें काफी ईमानदारी रहती है. अगर आपके पास एक-दूसरे को झापड़ मारने की आजादी नहीं है तो मुझे नहीं लगता है उनके बीच कुछ है.' जिसके बाद से ही संदीप को लोग सोशल मीडिया पर निशाना बनाते दिखाई दिए. एक्ट्रेस कुबरा सेत (Kubra Sait)ने भी संदीप के इस बयान पर उन्हें आड़े हाथ लिया था. लेकिन इसके बाद संदीप ने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से लिया गया हैं.

जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें हीरो हिरोइन को पिटते हुए दिखाई दे रहा है. राज कपूर और नरगिस की फिल्म आवारा (Awara) से भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे राज कपूर नरगिस पर हाथ उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसे देखने के बाद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की बहन रंगोली चंदेल (Rangoli Chandel) ने भी अपनी भड़ास निकाली.

रंगोली ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘ये है राज कपूर का सबसे सेक्सिस्ट सीन, ये है बॉलीवुड का असली चेहरा. तो राज कपूर को महान बताते हुए साउथ के मेकर के लिए ज्यादा साफ सुथरा बनने की जरूरत नहीं है.’

आपको बता दे कि कबीर सिंह को लेकर जब से विवाद शुरू हुआ है. रंगोली तभी से फिल्म के डायरेक्टर संदीप वांगा का पक्ष लेती रही है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2019 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).