बॉलीवुड

Omg: शराब के शौकीन हैं रणबीर कपूर, कहा, ‘एक बार शुरू हो गया तो रुकना मुश्किल है’

रणबीर कपूर ने शराब को लेकर अपने अनुभव को मीडिया के साथ शेयर करते हुए ये एहम बात बताई है

Omg: शराब के शौकीन हैं रणबीर कपूर, कहा, ‘एक बार शुरू हो गया तो रुकना मुश्किल है’
रणबीर कपूर (Photo Credits: Instagram)

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘संजू’ में संजय दत्त की भूमिका निभाने को लेकर हर तरफ से प्रशंसा बटोर रहे हैं. फिल्म में हमने रणबीर को संजय के जीवन के अलग-अलग पहलुओं को दर्शाते हुए देखा. कभी तो वो संजय की तरह ही एक ड्रग एडिक्ट के रूप में नजर आए तो कभी जिम में पसीना बहाते हुए दिखे. फिल्म के अलावा अपनी असल जिंदगी में खुद रणबीर ने भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ मजेदार खुलासे किए हैं. रणबीर ने बताया कि वो शराब के शौकीन हैं और एक बार पीना शुरू कर दिया तो फिर रुकना उनके लिए नामुमकिन सा हो जाता है.

हेल्थ एंड न्यूट्रीशन मैगजीन को दिए हुए इंटरव्यू में रणबीर ने कहा, “वैसे तो मुझे शराब की लत नहीं है. लेकिन हां, मुझमें पीने की क्षमता काफी ज्यादा है. एक बार जो मैं शुरू हो गया तो फिर मैं रुक नहीं पाता. मुझे लगता है कि ये मेरे खून में है. तुम तो जानते हो कि मेरा परिवार कैसा है और उन्हें शराब कितना पसंद है. तो हां, यकीनन ये चीज मेरे खून में मौजूद है.”

रणबीर ने ये भी कहा कि उनकी मॉम नीतू कपूर अपनी सेहत को लेकर काफी सजग रहती हैं और उन्हीं के कारण उनकी बहन रिद्धिमा कपूर पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ा है. नीतू अपने साथ ही रिद्धिमा को भी सेहत का बेहतर ख्याल रखने के लिए प्रेरित करती रहती हैं.

बता दें कि फिल्म ‘संजू’ के बाद रणबीर जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे. इस फिल्म को लेकर बात करते हुए उन्होंने बताया कि जिस तरह का किरदार वो निभा रहे हैं उसके लिए उन्होंने शारीरिक तौर पर खुद को ट्रांसफॉर्म करना होगा. रणबीर ने कहा, “अभी में ‘ब्रह्मास्त्र’ पर काम कर रहा हूं जिसके लिए मुझे फिल्म ‘संजू’ की तरह ही फिट और मस्क्यूलर दिखने की जरूरत है.”

 

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2018 10:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).