बॉलीवुड

RK STUDIOS की गणपति विसर्जित करने निकले रणबीर कपूर, ये हो सकता है आखिरी वीडियो

रणबीर कपूर के साथ ऋषि कपूर और रणधीर कपूर भी मौजूद थे, यहां देखें

RK STUDIOS की गणपति विसर्जित करने निकले रणबीर कपूर, ये हो सकता है आखिरी वीडियो
रणबीर कपूर और आर के स्टूडियोज के गणपति बप्पा (Photo Credits: Facebook)

आज अनंत चतुर्दशी के मौके पर सभी भक्तगण 11 दिनों तक गणपति बप्पा की सेवा करने के बाद उन्हें विदा कर रहे हैं. बॉलीवुड की पॉपुलर आरके स्टूडियोज की गणपति भी विसर्जन के लिए तैयार है. मुंबई के चेंबूर इलाके में स्थित कपूर खानदान के आर.के स्टूडियो में गणपति विसर्जन के लिए रणबीर कपूर, ऋषि कपूर और रणधीर कपूर पहुंच चुके हैं. यहां उन्होंने गणपति बप्पा के सामने माथा टेक कर आशीर्वाद लिया और इसके बाद विसर्जन के लिए निकल पड़े.

सोशल मीडिया पर उनकी कई सारी फोटोज और वीडियोज देखने को मिली है जिसमें देखा गया कि आर के स्टूडियोज के बाहर फैंस का जन सैलाब उमड़ पड़ा है. ये सभी रणबीर कपूर की एक झलक पाने के लिए यहां जमा हुए हैं.

 

View this post on Instagram

 

Maube the last ganpati at #rkstudios. #rishikapoor prays as he arrives at the historic studio for #ganpativisarjan @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

आपको बता दें कि फोटोज और वीडियो बेहद खास हैं क्योंकी हो सकता है इसके बाद हमें आर के स्टूडियोज की गणपति देखने को न मिले. दरअसल, हाल ही में करीना कपूर ने खुलासा किया कि आर के स्टूडियोज में लगी आग के बाद इसमें कई ऐतिहासिक चीजें जलकर खाक हो गई. इसके बाद परिवार ने इसे एक म्यूजियम में तब्दील करने का फैसला किया.

लेकिन इस स्टूडियो को म्यूजियम के रूप में पुनः निर्माण कराने में बहुत खर्च होता और इसे रिकवर करना भी आसान नहीं था.

इसलिए कपूर परिवार ने इस स्टूडियो को नीलाम करने का फैसला किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2018 03:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).