बॉलीवुड

11 साल की आलिया भट्ट को देखते ही उनके फैन गए थे रणबीर कपूर, बताया अपनी पहली फिल्म का नाम जो बनते-बनते रह गई

इवेंट पर आलिया भट्ट के साथ पहुंचे रणबीर ने बताया कि वो और आलिया सबसे संजय लीला भंसाली की फिल्म बालिका वधु में साथ काम करने वाले थे.

11 साल की आलिया भट्ट को देखते ही उनके फैन गए थे रणबीर कपूर, बताया अपनी पहली फिल्म का नाम जो बनते-बनते रह गई
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Photo Credits: Instagram)

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) पहली बार एक साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) में नजर आने जा रहे हैं. लेकिन आपको बता दे कि ये आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की पहली फिल्म नहीं होती अगर संजय लीला भंसाली चाहते तो. दरअसल रणबीर और आलिया सालों पहले ही एक साथ काम करने वाले थे. जिसकी तैयारी भी कर ली गई थी लेकिन फिर किसी वजह से ये फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई. इस बात का खुलासा खुद रणबीर कपूर ने किया है. एक इवेंट पर आलिया भट्ट के साथ पहुंचे रणबीर ने बताया कि वो और आलिया सबसे संजय लीला भंसाली की फिल्म बालिका वधु में साथ काम करने वाले थे. इस फिल्म के लिए एक फोटोशूट भी किया था. तभी से मैं आलिया का फैन बन गया.

तो वहीं आलिया भट्ट ने बताया कि ये सच है ये फिल्म मुझे तब ऑफर हुई थी जब मैं 11 साल की थी. मुझे रणबीर के साथ फोटो शूट करना था. उनके कंधे पर सिर रखकर लेकिन शर्म के मारे मैं ऐसा कर नहीं पा रही थी.

अब रणबीर और आलिया की ये फिल्म कौन नहीं बनी इसका जवाब तो भंसाली ही दे सकते हैं. हालांकि इस रियल लाइफ कपल को अयान मुखर्जी की ब्रम्हास्त्र में साथ देखना बेहद दिलचस्प होगा. क्योंकि आलिया और रणबीर जब भी साथ होते है तो वो नजारा बेहद ही खुशनुमा रहता है. ऐसे में जब ये एक साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे तो कौन सा जादू दिखाते है ये जानने के लिए फैंस भी बेताब बैठे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2019 03:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).