रणबीर कपूर-आलिया भट्ट और मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर की ये Kissing Photo हुई Viral
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बीते 15 मार्च, 2020 को अपना 27वां जन्मदिन मनाया. ऐसे में आलिया की करीबी दोस्त नताशा पूनावाला ने आलिया के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है जो अब हर जगह चर्चा का विषय बनी हुई है.
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने बीते 15 मार्च, 2020 को अपना 27वां जन्मदिन मनाया. ऐसे में आलिया की करीबी दोस्त नताशा पूनावाला (Natasha Poonawalla) ने आलिया के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है जो अब हर जगह चर्चा का विषय बनी हुई है. इस फोटो में आलिया को उनके बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) किस करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं इस फोटो में बॉलीवुड की दूसरी चर्चित जोड़ी अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा भी इसी अंदाज में नजर आए.
इंटरनेट पर ये पुराना फोटो अब हर तरफ वायरल (Viral) हो रहा है और लोग इसकी चर्चा भी कर रहे हैं. नताशा ने इस फोटो को आलिया के जन्मदिन के मौके पर अपनी इंस्टा-स्टोरी पर शेयर किया था.
View this post on Instagram
आपको बता दें कि बीते काफी समय से रणबीर और आलिया की शादी को लेकर मीडिया में अटकलें लगाईं जा रही हैं. लेकिन ये दोनों ही कलाकार इस विषय पर चुप्पी साधे हुए हैं. ये लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: Happy Birthday Alia Bhatt: इन 5 किरदारों को निभा आलिया भट्ट बन गई बॉलीवुड की क्वीन
इन दिनों रणबीर और आलिया अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' पर काम कर रहे हैं. ये फिल्म 4 दिसंबर, 2020 को रिलीज होने जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2020 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

