पाकिस्तान के झंडे के साथ राखी सावंत ने शेयर की फोटो, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे दंग
ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. तस्वीर में राखी पाकिस्तान (Pakistan) के झंडे के साथ पोज करती हुई नजर आ रही हैं. राखी ने खुद इस तस्वीर को इन्स्टाग्राम पर शेयर किया है.
ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. तस्वीर में राखी पाकिस्तान (Pakistan) के झंडे के साथ पोज करती हुई नजर आ रही हैं. राखी ने खुद इस तस्वीर को इन्स्टाग्राम पर शेयर किया है. तस्वीर देखकर यूजर्स हैरान रह गए कि आखिर क्यों राखी ने इस तरह की फोटो पोस्ट की है. मगर पोस्ट के कैप्शन में लोगों को अपने सवाल का जवाब मिला. राखी ने तस्वीर के साथ लिखा कि, "मैं अपने भारत से बहुत प्यार करती हूं मगर ये फिल्म धारा 370 में मेरे किरदार की वजह से है."
राखी ने एक वीडियो भी शेयर किया है. वह वीडियो में कहती हैं कि, "इस फिल्म में मैं एक पाकिस्तान लड़की का किरदार निभा रही हूं. आप चाहे तो मेरा कॉस्टयूम देख सकते हैं. मैं जिस लड़की का रोल प्ले कर रही हूं, वह फिल्म में एक आतंकवादी संघठन के बारे में खुलासा करती हैं जो लड़कों को जिहादी बनाते हैं." इस पोस्ट की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें:- TikTok वीडियो में रोती हुई नजर आईं राखी सावंत, यूजर्स ने कहा- जहर खा लो...
View this post on Instagram
आपको बता दें कि राखी सावंत अक्सर सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं. पिछले साल के अंत में भी वह लाइमलाइट में आ गई थी. उन्होंने झूठा दावा किया था कि वह सोशल मीडिया सेंसेशन दीपक कलाल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. यहां तक कि उन्होंने शादी के कार्ड की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर कर दी थी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2019 11:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

