राजकुमार राव ने डांसर बनने की ख्वाहिश में एक डांस शो के लिए दिया था ऑडिशन
प्रतिभाशाली अभिनेता राजकुमार राव ने फिल्म उद्योग मेंअपने पैर जमाने के बाद से अपने अभिनय का लोहामनवाया है. उन्होंने विभिन्न भूमिकाओं के साथ उद्योग मेंअपने लिए एक जगह बनाई है
प्रतिभाशाली अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) ने फिल्म उद्योग मेंअपने पैर जमाने के बाद से अपने अभिनय का लोहा मनवाया है. उन्होंने विभिन्न भूमिकाओं के साथ उद्योग में अपने लिए एक जगह बनाई है और आज उन्हें बॉलीवुड के सर्वश्रेष्ठ अभिनेताओं में से एक माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि राजकुमार एक बार डांसर बनना चाहते थे?
हाल ही में, 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' के कलाकारों की टुकड़ी ने 'सुपर डांसर चैप्टर 3' के सेट का दौरा किया. अनिल कपूर, जूही चावला, सोनम कपूर ने राजकुमार राव के साथ छोटे सितारों के प्रदर्शन का आनंद लिया, जिन्होंने इन हस्तियों के कुछ हिट गानों पर प्रदर्शन किया. कलाकार प्रदर्शन से प्रभावित थे और राजकुमार ने उल्लेख किया कि वह डांस करने के बहुत शौकीन थे और एक डांसर बनना चाहते थे. डांसर बननेके अपने सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने ट्रेन से मुंबई की यात्रा की थी. वह सोनी टेलीविजन एंटरटेनमेंट पर प्रसारित होने वाले एक डांस शो बूगी वूगी के लिए ऑडिशन देने के लिए पहली बार सपनों के शहर आए थे.

अपने डांसर बनने के सपने के बारे में बात करते हुए, राजकुमार राव ने कहा, “मैं दसवीं कक्षा में था, जब मैं पहली बार गुड़गांव से मुंबई आया था, मैं हमेशा एक डांसर बनना चाहता था और बूगी वूवी के ऑडिशन के लिए यहां आया था, जहां मैं रिजेक्ट हो गया था. जब मैं यहां आया तो मैं सोलह साल का था. मैं उस अस्वीकृति से बहुत निराश था, लेकिन आज मैं बहुत खुश हूं कि मुझे अस्वीकार कर दिया गया. इससे मुझे एक बेहतर करियर मिला जहां मैं आज भी हूं.”
राजकुमार ने न केवल प्रतियोगियों के पावर पैक्ड प्रदर्शन का आनंद लिया, बल्कि अपने सहज डांस से सभी कोआश्चर्यचकित कर दिया. उन्होंने सोनम कपूर और प्रतियोगियों के साथ प्रदर्शन किया और अपने मूव्स से सभी को हैरान कर दिया.
राजकुमार राव को देखें, सुपर डांसर चैप्टर 3 पर, हर शनिवार और रविवार को रात 8 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2019 04:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

