बॉलीवुड

In Pics: मशहूर फिल्म निर्माता राजकुमार बड़जात्या की अंतिम यात्रा में गमगीन हुआ बॉलीवुड, इन सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड के बड़जात्या परिवार के साथ सलमान खान का बेहद करीबी नाता रहा है

In Pics: मशहूर फिल्म निर्माता राजकुमार बड़जात्या की अंतिम यात्रा में गमगीन हुआ बॉलीवुड, इन सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि
राजकुमार बड़जात्या की अंतिम यात्रा में सेलेब्स (Photo Credits: Yogen Shah)

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता राजकुमार बड़जात्या (Rajkumar Barjatya) का 21 फरवरी, गुरुवार को मुंबई के सर एचएन रिलायंस अस्पताल में निधन हो गया. उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर पसर गई. उनका अंतिम संस्कार (funeral) मुंबई में किया गया जहां फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े उनके कई सारे करीबी दोस्त उन्हें अंतिम बार श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे.

जानकारी के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार मुंबई (Mumbai) के वर्ली शमशान भूमि (Worli Crematorium) में किया गया. इस दौरान फिल्म इंडस्ट्री से सतीश कौशिक, स्वरा भास्कर, महेश भट्ट, सोनी राजदान, मोनीश बहल, सचिन पिलगांवकर और अभिनेत्री भाग्यश्री भी नजर आईं.

राजकुमार बड़जात्या की अंतिम यात्रा में सचिन पिलगांवकर (Photo Credits: Yogen Shah)
राजकुमार बड़जात्या की अंतिम यात्रा में स्वरा भास्कर (Photo Credits: Yogen Shah)
राजकुमार बड़जात्या की अंतिम यात्रा में मोनीश बहल (Photo Credits: Yogen Shah)

उनकी अंतिम यात्रा में उनके बेटे सूरज बड़जात्या (Sooraj Barjatya) ने नम आंखों से अपने पिता का अंतिम संस्कार किया.

आपको बता दें कि सलमान खान और भाग्यश्री की पहली फिल्म 'मैंने प्यार किया' का निर्माण राजकुमार बड़जात्या की कंपनी राजश्री प्रोडक्शन्स के बैनर तले किया गया था.

ये भी बता दें कि राजकुमार बड़जात्या के निधन की खबर आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री से कई सारे सेलेब्स ने ट्विटर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

ये भी पढ़ें: राजकुमार बड़जात्या के निधन से गम में डूबा बॉलीवुड, सेलेब्स ने ट्विटर पर दी श्रद्धांजलि

राजकुमार बड़जात्या की अंतिम यात्रा (Photo Credits: Yogen Shah)

राजकुमार बड़जात्या ने ‘हम आपके हैं कौन’, ‘हम साथ साथ हैं’ और ‘विवाह’ जैसी सफल पारिवारिक फिल्मों निर्माण किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2019 09:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).