बॉलीवुड

क्या बीती बातें भुलाकर प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की शादी में शरीक होंगे सलमान खान? सामने आई बड़ी जानकारी

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी शादी में सलमान खान समेत इन बड़े स्टार्स को आमंत्रण भेजने वाले हैं

क्या बीती बातें भुलाकर प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की शादी में शरीक होंगे सलमान खान? सामने आई बड़ी जानकारी
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा और सलमान खान (Photo Credits: Instagram)

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी शादी को लेकर तैयारियों में जुटे हुए हैं. ऐसे में अब वो अपने इस स्पेशल-डे को और भी ग्रैंड बनाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं. मीडिया में खबर है कि प्रियंका और निक की शादी का कार्यक्रम 30 नवंबर से लेकर 2 दिसंबर तक रखा जाएगा. मीडिया अब में इनकी शादी में शरीक होनेवाले मेहमानों को लेकर भी कयास लगाया जाने लगा है. सुनने में आया है कि प्रियंका ने अपनी शादी में बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स को आमंत्रित करने का फैसला किया है.

स्पॉटबॉय की खबर के अनुसार, प्रियंका अपनी शादी के लिए सलमान खान को स्पेशल इनविटेशन भेजने वाली हैं. आपको याद होगा कि कुछ ही महीनों पहले सलमान खान की फिल्म 'भारत' से प्रियंका ने अचानक एग्जिट ले लिया था. इसके चलते सलमान और प्रियंका के आपसी रिश्तों में भी कड़वाहट की खबर सामने आई थी. अब कहा जा रहा है कि प्रियंका अपनी बीती बातें भुलाकर सलमान को अपनी शादी में जरूर बुलाएंगी.

 

View this post on Instagram

 

The lovebirds @priyankachopra & @nickjonas last night in NYC ♥️♥️ #priyankachopra #nickjonas #nickyanka

A post shared by Priyanka&Nick (@nickyanka18) on

इसी के साथ फरहान अख्तर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ रॉय कपूर समेत अन्य कई बड़े सितारे इस सेलिब्रेशन का हिस्सा हो सकते हैं. कुछ ही समय पहले प्रियंका निक के साथ अपनी वेडिंग डेस्टिनेशन को फाइनल करने के लिए 'भारत' भी आईं थी. यहां उन्होंने जोधपुर (राजस्थान) का दौरा किया. कयास लगाया जा रहा है कि शादी भी जोधपुर में ही होनेवाली है.

एक तरफ जहां रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 14 और 15 नवंबर को शादी करने जा रहे हैं वहीं प्रियंका और निक भी इसी दौरान अपनी शादी का आमंत्रण भेजने वाले हैं. ऐसे में बॉलीवुड एक लिए आनेवाले कुछ दिन सेलिब्रेशन और एंजोयमेंट से भरे होंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2018 09:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).