बॉलीवुड

ईशा अंबानी की शादी में प्रियंका चोपड़ा देंगी अपना ग्रैंड परफॉर्मेंस, ये रही डिटेल्स

ईशा अंबानी जल्द ही बिजनेसमन आनंद पीरामल से शादी के बंधन में बंधने वाली हैं

ईशा अंबानी की शादी में प्रियंका चोपड़ा देंगी अपना ग्रैंड परफॉर्मेंस, ये रही डिटेल्स
ईशा अंबानी, नीता अंबानी और प्रियंका चोपड़ा (Photo Credits: Facebook)

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी के बाद अब ईशा अंबानी भी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. बिजनेसमन आनंद पीरामल से शादी करने जा रहीं ईशा के परिवार वाले शादी की तैयारियों को लेकर जोरों शोरों से जुटे हुए हैं. इसी बीच खबर आई थी कि ईशा और आनंद की संगीत सेरेमनी में प्रियंका चोपड़ा सोलो परफॉर्मेंस देंगी. ईशा की बेहद करीबी दोस्त माने जानेवाली प्रियंका को लेकर खबर थी कि अपनी सहेली की शादी में वो ग्रैंड परफॉर्मेंस देंगी.

लेकिन अब फिल्मफेयर में छपी एक खबर में नई बात सामने आई है. कहा गया कि प्रियंका ईशा की संगीत नहीं बल्कि शादी समरोह में परफॉर्म करेंगी. यहां वो सोलो नहीं बल्कि ग्रुप परफॉर्मेंस देंगी. प्रियंका यहां ईशा की सहेलियों के साथ डांस करेंगी. इसके लिए इन सभी ने मिलकर प्रैक्टिस भी शुरू कर दिया है. इसी के साथ यहां अन्य बॉलीवुड सेलेब्स भी प्रियंका का साथ देते हुए नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें: खुलासा: इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे प्रियंका चोपड़ा के मंगेतर निक जोनस, खुद बताई सच्चाई

बताया जा रहा है कि ईशा की प्री वेडिंग सेलिब्रेशन्स 8 और 9 दिसंबर को उदयपुर (राजस्थान) में रखी जाएगी. इसके बाद इटली में 12 दिसंबर को उनकी ग्रैंड वेडिंग का आयोजन किया गया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Neeta Ambani (@neetaambani2159) on

ये भी बता दें कि प्रियंका भी इस महीने के अंत तक अपने बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ शादी करने जा रही हैं. उनकी शादी का कार्यक्रम 30 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच रखा गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2018 12:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).