प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा संग थिरकीं सोफी टर्नर
'गेम ऑफ थ्रोन्स' स्टार सोफी टर्नर के संबंध न केवल उनकी देवरानी और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा साथ अच्छे हैं, बल्कि प्रियंका की मां के साथ भी उनका काफी अच्छा रिश्ता है और यह वीडियो इस बात का सबूत है.
'गेम ऑफ थ्रोन्स' (Game of Thrones) स्टार सोफी टर्नर (Sophie Turner) के संबंध न केवल उनकी देवरानी और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के साथ अच्छे हैं, बल्कि प्रियंका की मां के साथ भी उनका काफी अच्छा रिश्ता है और यह वीडियो इस बात का सबूत है.
इंटरनेट पर वायरल (viral) यह वीडियो कनेक्टीकट का है जहां जोनस ब्रदर्स (Jonas Brothers) मंच पर परफॉर्मेस देते नजर आ रहे हैं और सोफी, प्रियंका की मां संग थिरकती नजर आ रही हैं.
प्रियंका ने पिछले साल दिसंबर में निक जोनस संग शादी की और तब से वह निक के परिवार के सदस्यों संग काफी घुलमिल गई हैं और अकसर उन्हें उनके साथ कहीं न कहीं घूमते देखा जाता है, खासकर सोफी के साथ.
प्रियंका चोपड़ा ने जोधपुर के उम्मैद भवन पैलेस (Umaid Bhawan Palace) में निक जोनस से बेहद धूमधाम से शादी की.
शादी समारोह में मॉम मधु चोपड़ा (Madhu Chopra) बहन परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) समेत उनके परिवार के बेहद करीबी सदस्य ही मौजूद थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2019 07:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

