मनोरंजन

अपने ही रिसेप्शन पार्टी में जमकर थिरकीं प्रियंका, दीपिका और रणवीर ने भी बिखेरी छटा

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास (Nick Jonas) की शादी 1 और 2 दिसंबर को उदयपुर में हुई थी. लेकिन उनके रिसेप्शन का सिलसिला अभी थमा नहीं है...

अपने ही रिसेप्शन पार्टी में जमकर थिरकीं प्रियंका, दीपिका और रणवीर ने भी बिखेरी छटा
प्रियंका, निक और दीपिका रणवीर (Photo Credit :Yogen Shah)

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास (Nick Jonas) की शादी 1 और 2 दिसंबर को उदयपुर में हुई थी. लेकिन उनके रिसेप्शन का सिलसिला अभी थमा नहीं है. 20 दिसंबर को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने मुंबई में अपनी शादी का रिसेप्शन दिया जिसमें बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों ने शिरकत की, और जमकर थिरके भी. प्रियंका चोपड़ा के की शादी के रिसेप्शन में भी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) पर रही सबकी नज़रें टिकी हुई थी. दोनों पूरी पार्टी में लाइमलाइट में थे. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह डांस फ्लोर पर जमकर नाचे. लेकिन मजे की बात ये है की पार्टी में रणवीर सिंह डीजे भी बने. दीपिका ने फैशन डिजाइनर संदीप खोसला (Sandeep Khosla) के साथ जमकर ठुमके लगाए. ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें : साल 2018 में ये सेलिब्रिटी बंधे विवाह के बंधन में, पूरे बॉलीवुड ने की शिरकत- देखें तस्वीरें

निकयंका के रिसेप्शन में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पूरी तरह से छाए रहे. दीपिका डांस फ्लोर पर जमकर डांस किया और ये डांस कमाल का था. आपको बता दें कुछ दिन पहले दीपिका और रणवीर ने ईशा अंबानी की शादी में भी जबरदस्त धमाल किया था.

देखें वीडियो-

प्रियंका और निक रिसेप्शन के डांस वीडियो वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो में रणवीर सिंह ज़बरदस्त मस्ती के साथ दीपिका और प्रियंका के साथ डांस फ्लोर पर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2018 02:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).