प्रियंका-निक की संगीत सेरेमनी का शानदार Video आया सामने, परिवारवालों ने सजाई शाम
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी संगीत सेरेमनी के वीडियो और फोटोज को अपने फैंस के साथ शेयर किया है और लिखा...
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) आज भारतीय परम्परा का पालन करते हुए हिंदू रिती रिवाज से शादी करने वाले हैं. इसी दौरान प्रियंका ने आज इंस्टाग्राम (Instagram) पर अपनी संगीत सेरेमनी से शानदार फोटोज और वीडियोज को शेयर किया है. प्रियंका ने इन्हें शेयर करके बेहद इमोशनल कैप्शन दिया. प्रियंका ने बताया कि किस तरह से उनके और निक के परिवारवालों ने मिलकर उनकी संगीत सेरेमनी में रंग जमा दिया.
सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियोज को शेयर करके प्रियंका ने लिखा, "ये परिवार के बीच एक जबरदस्त डांस कॉम्पटीशन की तरह शुरू हुआ लेकिन इसका अंत बेहद प्रेमपूर्वक हुआ. निक और मैं संगीत सेरेमनी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे जोकि एक और प्री-वेडिंग रिचुअल है. ये बेहद मजेदार था. हर परिवार ने हमारी प्रेम कहानी को सॉन्ग्स और डांस परफॉर्मेंस से दर्शाया. हम दोनों सभी के आभारी हैं. हमारे परिवारवालों ने हमपर अपना प्रेम बरसाया. अपने परिवार के साथ ये शुरुआत बेहद शानदार रही."
ये भी पढ़ें: Inside Pics: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने मेहंदी सेरेमनी में जमकर मचाया धमाल
देखा गया कि निकयांका (Nickyanka) की संगीत सेरेमनी में उनके परिवारवालों ने जमकर परफॉर्म किया. उधर प्रियंका की मॉम मधु चोपड़ा भी स्टेज पर डांस करके सबका दिल जीत लिया. अपनी इन फोटोज को पोस्ट किए प्रियंका को अभी कुछ ही समय हुआ है कि इन्हें ढेरों लाइक्स और कमेंट्स मिल रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2018 06:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

