It's Official! सगाई के बाद प्रियंका निक की बाहों में, पोस्ट की ये रोमांटिक फोटो
प्रियंका चोपड़ा ने आज मुंबई में अपने परिवार वालों की मौजूदगी में निक जोनस से सगाई कर ली
अनुष्का शर्मा और सोनम कपूर के बाद अब प्रियंका चोपड़ा भी जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगी. आज मुंबई में प्रियंका और निक ने भारतीय ट्रेडिशनल स्टाइल में एक दूसरे से सगाई कर ली है. सगाई के दौरान इन दोनों के परिवारवाले और कुछ करीबी दोस्त मौजूद थे. खुशी की बात ये भी है कि काफी समय तक निक के साथ अपने रिश्ते को मीडिया से छुपाने के बाद प्रियंका ने आज आखिरकार इसे लेकर औपचारिक घोषणा कर दी है.
निक जोनस की हुईं प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका ने आज अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर निक जोनस के साथ एक रोमांटिक फोटो पोस्ट की है. इस फोटो को शेयर करके प्रियंका ने कैप्शन दिया, “अपने पूरे दिल और आत्मा से अब मैं इनकी हो गईं हूं.” इस फोटो में प्रियंका और निक ट्रेडिशनल ड्रेस में बेहद रोमांटिक पोज में नजर आ रहे हैं.
बधाई देने पहुंचे स्टार्स
आज प्रियंका और निक को इस खास मौके पर बधाई देने के लिए अर्पिता खान शर्मा पहुंची. इसके अलावा प्रियंका की कजिन बहन परिणीती चोपड़ा भी सगाई समारोह में नजर आईं. बताया जा रहा है कि प्रियंका के बेहद करीबी दोस्तों को ही यहां आमंत्रण दिया गया था और इसी के चलते बॉलीवुड से चुनिंदा सेलिब्रिटीज ही यहां नजर आए.
पूजा के दौरान प्रियंका ने किया निक को गाइड
सगाई समरोह से बाहर निकलते समय प्रियंका के पंडित ने मीडिया से भी बातचीत की. उन्होंने बताया कि यहां करीब 4 घंटे तक पूजा चली. उन्होंने कहा, "निक और प्रियंका, ये दोनों ही स्वभाव के बेहद विनर्म हैं. निक ने वैसे तो ज्यादा बात नहीं कि और वो शांत ही थे. साथ ही प्रियंका उन्हें पूजा की विधि को पूरा करने में गाइड कर रहीं थी."
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने ट्विटर पर दी बधाई
निक और प्रियंका को इस खास दिन पर बधाई देते हुए प्रीती जिंटा ने ट्विटर पर लिखा, “प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को उनके इस नए सफर के लिए बधाई. आपके लिए ढेर सारा प्यार और आपकी खुशी और एकता की कामना करती हूं.”
Congratulations to my dear @priyankachopra & @nickjonas on their new journey together. Wish you both loads of love, happiness & togetherness always 😍 ting #PriyankaNickEngagement #Celebration pic.twitter.com/psNseJlibo
— Preity G Zinta (@realpreityzinta) August 18, 2018
इसी के साथ एक्टर आशीष चौधरी ने लिखा, “मैं और ज्यादा खुश नहीं हो सकता क्योंकि तुम यहां बेहद खुश नजर आ रही हो और मैं तुम्हें इसी तरह देखना चाहता हूं. तुम बेहद प्यारी और विनम्र हो और साथ ही तुम भरपूर खुशी की हकदार हो. भगवान तुम्हें और तुम्हारें परिवार को आशीर्वाद दे.”
Couldn't be happier @priyankachopra and it's coz you look soo sooo happy, and thats exactly how I'd want you to be forever. You're the sweetest and kindest girl, and nothin less than a giant world of happiness is what you deserve.. God bless you, @nickjonas and your families!🤗😘
— Ashish Chowdhry (@AshishChowdhry) August 18, 2018
सोफी चौधरी ने भी प्रियंका को बधाई देते हुए लिखा, “कहते हैं कि प्यार तब होता है जब तुम उसकी उम्मीद भी नहीं करते हो. मैं अपनी पसंदीदा, प्रियंका चोपड़ा को लेकर बेहद खुश हूं. तुम दोनों एक साथ बेहद सुंदर और खुश लग रहे हो. आपको ढेर सारा प्यार."
They say love happens when you least expect it! Soooo thrilled for one of my favourite girls @priyankachopra ..You both look beautiful & so happy together! Stay blessed always🤗😘❤️ Big love! P.s He sure makes for a cute videshi desi boy!😉 @nickjonas #PriyankaNickEngagement pic.twitter.com/CarU7Kl7Wx
— Sophie Choudry (@Sophie_Choudry) August 18, 2018
प्रियंका के घर भी शुरू हुई सजावट
निक के साथ प्रियंका की सगाई के चलते उनके घर मेहमानों का आना भी शुरू हो गया है. साथ ही प्रियंका के घर पर तैयारियां भी पूरे जोर में की गई. उनके घर को बेहतरीन फूलों से सजाया गया जिसकी खूबसूरती भी देखने लायक है.
कब होगी शादी?
एक तरफ जहां प्रियंका और निक ने एक दूसरे से सगाई कर ली है वहीं अब उनकी शादी को डेट को लेकर असमंजस बना हुआ है. मीडिया से बातचीत के दौरान प्रियंका के पंडित से जब शादी की तारीख को लेकर सवाल किया गया तो वो यहां किसी भी तरह स्टेटमेंट देने से बचते नजर आए. उन्होंने कहा कि उनके सामने सगाई और शादी को लेकर किसी भी तरह की बातचीत नहीं की गई. वो वहां सिर्फ पूजा करने के उद्देश्य से गए हुए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2018 04:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

