बॉलीवुड

FIRST PIC: प्रियंका और निक ने पारंपरिक ढंग से की सगाई, सामने आई लेटेस्ट फोटो

प्रियंका चोपड़ा ने अपने बॉयफ्रेंड निक जोनस से मुंबई में ट्रेडिशनल इंडियन स्टाइल में सगाई कर ली है

FIRST PIC: प्रियंका और निक ने पारंपरिक ढंग से की सगाई, सामने आई लेटेस्ट फोटो
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Photo Credits: Manav Manglani/ Instagram)

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के फैंस के लिए ये खबर बेहद खास है. इस कपल ने आखिरकार मुंबई में ट्रेडिशनल स्टाइल में एक दूसरे से सगाई कर ली है. उनकी इस सगाई से सोशल मीडिया पर पहली तस्वीर भी अब सामने आ चुकी है. इस फोटो में प्रियंका और निक ट्रेडिशनल इंडियन गेटअप में नजर आ रहे हैं. इनकी ये तस्वीर बेहद प्यारी है और सोशल मीडिया पर अब ये तेजी से वायरल हो रही है.

बीते दिनों निक जोनस अपने माता-पिता के साथ प्रियंका से सगाई करने मुंबई पहुंचे थे. यहां प्रियंका के परिवार ने तहे दिल से उनका स्वागत भी किया. मीडिया में आई रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका अपनी शादी को लेकर हर चीज पारंपरिक ढंग से करना चाहती हैं. यहां निक भी प्रियंका के साथ मिलकर सभी के साथ एंजॉय करने को लेकर बेहद उत्सुक हैं. वैसे तो इन्होंने अपनी सगाई समारोह को लेकर सभी जानकारी बेहद सीक्रेट रखी है लेकिन मीडिया में आई ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका के घर मेहमानों का आना भी शुरू हो गया है.

टाइम्स नाउ की खबर के अनसार, प्रियंका के परिवार ने मुंबई के एक होटल में करीब 200 कमरे मेहमानों के लिए बुक करवाए हैं. इनकी गेस्ट लिस्ट में सिर्फ करीबी दोस्त और रिश्तेदारों को शामिल किया गया है जिसमें बहन परिणीती चोपड़ा का नाम भी शामिल है.

इसी के साथ मनीष मल्होत्रा, करण जौहर, सोफी चौधरी, रवीना टंडन भी यहां आ सकते है. खबर है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी उनकी सगाई का जश्न मनाने पहुंच सकते हैं. मुकेश अंबानी और उनका परिवार भी प्रियंका और निक को आशीर्वाद देने यहां उपस्थित होगा.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2018 12:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).