बॉलीवुड

Revealed: प्रियंका के 36वें जन्मदिन पर क्या स्पेशल प्लान कर रहे हैं निक? ये रही डिटेल्स

प्रियंका चोपड़ा के 36वें जन्मदिन को स्पेशल बनाने के लिए बॉयफ्रेंड निक जोनस कुछ इस तरह से प्लानिंग कर रहे हैं

Revealed: प्रियंका के 36वें जन्मदिन पर क्या स्पेशल प्लान कर रहे हैं निक? ये रही डिटेल्स
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Photo Credits : Instagram)

प्रियंका चोपड़ा आनेवाली 18 जुलाई को अपना 36वां जन्मदिन मनाएंगी. उनके बर्थडे सेलिब्रेशन्स के बारे में हम आपके लिए कुछ खास जानकारी लेकर आए हैं. बताया जा रहा है कि इस साल प्रियंका अपने अमरीकी बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ अपना जन्मदिन मनाने वाली हैं. न्यूयॉर्क स्थित प्रियंका के फ्लैट पर एक पार्टी रखी गई है जिसकी तैयारियां प्रियंका और निक मिलकर कर रहे हैं.बताया जा रहा है कि निक अपने वर्क कमिटमेंट्स के चलते काफी व्यस्त हैं और ऐसे में वो प्रियंका का जन्मदिन मनाने विदेश यात्रा पर नहीं जा सकते हैं.

यही वजह है कि उन्होंने न्यूयॉर्क में ही इसे सेलिब्रेट करना सही समझा. अब जब ये पार्टी अमरीका में ही रखी जा रही है तो ऐसे में ये भी कयास लगाया जा रहा है कि इस पार्टी में हॉलीवुड के सितारे भी नजर आ सकते हैं.

गौरतलब है कि इन दिनों अपने फिल्म प्रोजेक्ट्स से ज्यादा प्रियंका अमरीकी पॉप स्टार निक जोनस के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं. खबर है कि प्रियंका और निक एक दूसरे के काफी करीब हैं और जल्द ही अपने रिश्ते को पब्लिकली कन्फर्म भी कर सकते हैं. हाल ही में प्रियंका निक को अपनी मां मधु चोपड़ा से मिलवाने के लिए भारत आईं थी. इसके बाद ये दोनों गोवा गए और एक साथ वहां क्वालिटी टाइम स्पेंड किया.

बात करें प्रियंका के प्रोफेशनल करियर की तो वो जल्द ही सलमान खान स्टारर फिल्म ‘भारत’ से बॉलीवुड में वापसी करेंगी. इस फिल्म के लिए दिशा पटानी को भी कास्ट किया गया है और इसका निर्देशन अली अब्बास जफर करेंगे.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2018 12:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).