मनोरंजन

क्या मुंबई में फिर से होगी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई ?

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपने रिलेशनशिप को लेकर इन दिनों देश और विदेश, दोनों ही तरफ मीडिया में छाए हुए हैं

क्या मुंबई में फिर से होगी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई ?
फोटो क्रेडिट : योगेन शहा

जब से देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का नाम निक जोनस के साथ जुड़ा है तबसे उनके अफेयर के चर्चे आए दिन सुर्खियां बटोर रहे हैं. प्रियंका और निक को एक साथ कही जगहों पर स्पॉट किया गया है. इनके रिश्ते पर मोहर तब लगी जब निक और प्रियंका निक के कजिन की वेडिंग में हाथों में हाथ डाल हुए नजर आए थे इतना ही नहीं पीसी निक को अपनी फैमिली और फ्रेंड्स से मिलवाने के लिए मुंबई भी लेकर आई थी. निक प्रियंका के जुहू के घर में प्रियंका और उनके भाई के साथ रह रहे थे. जब इन लव बर्ड्स को मुंबई के एक रेस्टोरेंट में हाथो में हाथ डाले हुए स्पॉट किया गया तब प्रियंका और निक ने एक जैसी अंगूठी पहन रखी थी .

प्रियंका पहले सलमान स्टारर 'भारत' से बॉलीवुड में कम बैक करने वाली थी पर अचानक प्रियंका के मूवी छोड़ने की खबर डायरेक्टर ने सोशल मीडिया द्वारा बताई.उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि एक बहतु ही खास वजह से प्रियंका ने इस फिल्म को छोड़ा है. आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा निक और उनकी फैमिली के साथ मुंबई लौटने वाली हैं. प्रियंका और निक न्यूयॉर्क में सगाई कर चुके हैं लेकिन सूत्रों की माने तो प्रियंका चोपड़ा अपनी फैमिली और निक की फैमिली के साथ मिलकर मुंबई में दोबारा पंजाबी स्टाइल से सगाई करना चाहती हैं और वह सगाई की शानदार पार्टी भी बॉलीवुड फ्रेंड्स के लिए रख सकती हैं

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2018 04:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).