न्यूयॉर्क में प्रियंका चोपड़ा के साथ सड़कों पर टहलती हुई नजर आई आलिया भट्ट, देखें Video
आलिया भट्ट इन दिनों न्यूयॉर्क गई हुई हैं. बुधवार को सोशल मीडिया पर आलिया और रणबीर की कई तस्वीरें वायरल हुई थी. एक तस्वीर में जहां दोनों शॉपिंग करते हुए नजर आ रहे थे, वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों न्यूयॉर्क की सड़कों पर घूमते हुए नजर आ रहे थे
आलिया भट्ट इन दिनों न्यूयॉर्क गई हुई हैं. बुधवार को सोशल मीडिया पर आलिया और रणबीर की कई तस्वीरें वायरल हुई थी. एक तस्वीर में जहां दोनों शॉपिंग करते हुए नजर आ रहे थे, वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों न्यूयॉर्क की सड़कों पर घूमते हुए नजर आ रहे थे. अब रणबीर के बाद आलिया न्यूयॉर्क में अपनी मित्र प्रियंका चोपड़ा से मिलने पहुंची. आलिया और प्रियंका का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे दोनों न्यूयॉर्क की सड़कों पर टहलती हुए नजर आ रही हैं. सबसे पहले आलिया और प्रियंका एक स्टोर से बाहर निकलती हैं. फिर दोनों को कार में बैठते हुए देखा जा सकता है.
वीडियो में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं. आप भी एक नजर डालिये वीडियो पर:-
View this post on Instagram
Priyanka with Alia earlier today in NYC. 😍❤️ (PC: @priyankanetwork ) #priyankachopra #aliabhatt
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें: - न्यूयॉर्क में एक साथ शॉपिंग करते नजर आए LoveBirds रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका इस समय न्यूयॉर्क में अपनी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग कर रही हैं. इस फिल्म में उनके अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी अहम भूमिका में हैं. शोनाली बोस इस फिल्म का निर्देशन कर रही हैं. वहीं आलिया की बात करें तो उन्हें जल्द ही 'ब्रह्मास्त्र' और 'गली बॉय' जैसी फिल्मों में देखा जाएगा. 'ब्रह्मास्त्र' में आलिया के साथ रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय जैसे स्टार्स भी अहम भूमिका में हैं. अयान मुख़र्जी इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं. 'गली बॉय' में रणवीर सिंह को भी मुख्य भूमिका में देखा जाएगा. जोया अख्तर इस फिल्म का निर्देशन कर रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2018 10:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

