बॉलीवुड

न्यूयॉर्क में एक साथ शॉपिंग करते नजर आए LoveBirds रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं. रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर इन दिनों न्यूयॉर्क में मेडिकल ट्रीटमेंट करवा रहे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी अपने फैन्स को दी थी

न्यूयॉर्क में एक साथ शॉपिंग करते नजर आए LoveBirds रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Photo Credits: Instagram)

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं. रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर इन दिनों न्यूयॉर्क में मेडिकल ट्रीटमेंट करवा रहे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी अपने फैन्स को दी थी. रणबीर भी उनके साथ न्यूयॉर्क गए हुए हैं. अब आलिया भट्ट भी रणबीर कपूर के साथ समय व्यतीत करने के लिए न्यूयॉर्क पहुंच गई हैं. सोशल मीडिया पर दोनों की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं. एक तस्वीर में रणबीर और आलिया को हाथ में शॉपिंग बैग्स पकड़े हुए देखा जा सकता है. दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे हैं.

इसके अलावा रणबीर और आलिया की एक और तस्वीर इंटरनेट पर छाई हुई है. दोनों न्यूयॉर्क की सड़कों पर टहलते हुए नजर आ रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

Guess who?

A post shared by Filmfare (@filmfare) on

यह भी पढ़ें: - रणबीर ने अपने फैन्स से की गुजारिश, आलिया और उनकी जोड़ी को इस नाम से पुकारने के लिए कहा

आपको बता दें कि रणबीर और आलिया दोनों ही अपने रिश्ते को स्वीकार कर चुके हैं. जल्द ही दोनों को बड़े पर्दे पर भी एक साथ देखा जाएगा. रणबीर और आलिया अयान मुख़र्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ नजर आएंगे. इस फिल्म में इन दोनों के अलावा मौनी रॉय और अमिताभ बच्चन भी आहम भूमिका में हैं. करण जौहर इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं और यह फिल्म अगले साल रिलीज़ होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2018 05:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).