बॉलीवुड

रणबीर ने अपने फैन्स से की गुजारिश, आलिया और उनकी जोड़ी को इस नाम से पुकारने के लिए कहा

जहां विराट-अनुष्का की जोड़ी को हम विरुष्का के नाम से पुकारते हैं, वहीं दीपिका और रणवीर की जोड़ी को दीपवीर के नाम से जाना जाता है. अब बी-टाउन की लेटेस्ट जोड़ी का भी नाम रख दिया गया है. जी हां, हम रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बात कर रहे हैं

रणबीर ने अपने फैन्स से की गुजारिश, आलिया और उनकी जोड़ी को इस नाम से पुकारने के लिए कहा
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Photo Credits : Instagram)

जहां विराट-अनुष्का की जोड़ी को हम विरुष्का के नाम से पुकारते हैं, वहीं दीपिका और रणवीर की जोड़ी को दीपवीर के नाम से जाना जाता है. अब बी-टाउन की लेटेस्ट जोड़ी का भी नाम रख दिया गया है. जी हां, हम रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बात कर रहे हैं. उनके फैन्स उनकी जोड़ी को 'रालिया' के नाम से संबोधित कर रहे हैं, हाल ही में रणबीर ने एक इंटरव्यू के दौरान खुद यह इच्छा जाहिर की कि उन्हें और आलिया को इसी नाम से पुकारा जाएं. रणबीर से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, "मुझे इस विषय में बिल्कुल भी जानकारी नहीं है लेकिन मुझे उम्मीद हैं कि फैन्स ब्रह्मास्त्र के रिलीज के दौरान भी मुझे और आलिया को इसी नाम से बुलाएंगे."

वैसे रणबीर आजकल अपने रिलेशनशिप को छिपाने की जरा भी कोशिश नहीं करते हैं. कई इवेंट्स के दौरान उनसे आलिया के साथ रिश्ते को लेकर सवाल किए गए हैं. रणबीर ने किसी भी सवाल को नजरअंदाज नहीं किया.

आपको बता दें कि रणबीर और आलिया की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का निर्देशन अयान मुख़र्जी कर रहे हैं. इन दोनों के अलावा इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी अहम भूमिका में हैं. यह फिल्म अगले साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिलीज हो सकती हैं. जहां एक तरफ रणबीर अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में व्यस्त हैं, वहीं उनकी फिल्म 'संजू' आज बड़े पर्दे पर दस्तक दें चुकी है. इस फिल्म में रणबीर के अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है. उम्मीद लगाई जा रही है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करेंगी

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2018 07:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).