बॉलीवुड

गोवा: प्रतीक बब्बर की कार का एक्सीडेंट, एक्टर के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला

गोवा में मौजूद प्रतीक अपनी कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे जब उन्होंने एक मोटर साइकिल सवार को टक्कर मार दी

गोवा: प्रतीक बब्बर की कार का एक्सीडेंट, एक्टर के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला
प्रतीक बब्बर (Photo Credits: Facebook)

बॉलीवुड अभिनेता प्रतीक बब्बर (31) के खिलाफ खतरनाक ड्राइविंग के लिए यहां मोटर वाहन अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया गया. प्रतीक की कार ने एक मोटरसाइकिल सवार को धक्का मार दिया और एक पोरवोरिम में एक वन-वे मार्ग में घुस गया.

उत्तर गोवा के पुलिस अधीक्षक, चंदन चौधरी ने पणजी में संवाददाताओं से कहा, "प्रतीक बब्बर के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 के तहत मामला दर्ज किया गया है."

कहा जा रहा है कि प्रतीक की लापरवाही के चलते ये हादसा हुआ और इसलिए पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2018 11:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).