बॉलीवुड

Prassthanam Trailer: संजय दत्त का दमदार अंदाज, रिलीज हुआ 'प्रस्थानम' का ये शानदार ट्रेलर 

संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और अली फजल की फिल्म 'प्रस्थानम' का इंटेंस ट्रेलर आज इसके मेकर्स ने इंटरनेट पर रिलीज कर दिया है. फिल्म में संजय एक सीरियस पॉलिटिशियन के रोल में नजर आ रहे हैं. फिल्म में मनीषा कोइराला, चंकी पांडे और अमायरा दस्तूर ने भी काम किया है.

Prassthanam Trailer: संजय दत्त का दमदार अंदाज, रिलीज हुआ 'प्रस्थानम' का ये शानदार ट्रेलर 
प्रस्थानम ट्रेलर (Photo Credits: Youtube)

फिल्म 'प्रस्थानम' (Prassthanam) के साथ संजय दत्त एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने जा रहे हैं. आज उनकी इस पॉलिटिकल एक्शन फिल्म का ट्रेलर इंटरनेट पर रिलीज कर दिया गया. फिल्म में मनीषा कोइराला (Manisha Koirala), अली फजल (Ali Fazal), जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff), चंकी पांडे (Chunky Pandey) और अमायरा दस्तूर (Amayra Dastur) ने भी काम किया है. ये कहानी है परिवार के सदस्यों के बीच चल रही राजनीतिक रंजिश की.

फिल्म के ट्रेलर में रामायण (Ramayana) का जिक्र करते हुए हिंसा को कुछ जगहों पर सही बताया गया है. फिल्म का टैग लाइन है'अर्न द लिगेसी'. फिल्म में चंकी पांडे नेगेटिव रोल में हैं और उनका किरदार इस पॉलिटिकल फैमिली का करीबी है.

ट्रेलर के अंत के सीन में मनीषा कोइराला भी नजर आ रही हैं. फिल्म का ट्रेलर देखकर पता चलता है कि ये दोनों परवारों के बीच हुई लड़ाई की कहानी को दर्शाएगा.

आपको बता दें कि फिल्म 'प्रस्थानम' तेलुगू पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म की हिंदी रीमेक है. इस फिल्म के साथ संजय एक बार फिर बतौर निर्माता लौट  रहे हैं. ये फिल्म 20 सितंबर, 2019 को रिलीज हो रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2019 08:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).