मनोरंजन

Poacher: जंगल की खामोशी में छिपा है खतरनाक साजिश का शिकार, आलिया भट्ट बनीं क्राइम सीरीज 'पोचर' की कार्यकारी निर्माता (View Pic)

पोचर एक ऐसे जंगल की कहानी है जहां शिकार का घिनौना खेल खेला जा रहा है. कहानी के रहस्य को सुलझाने के लिए जंगल की गहराई में उतरना होगा और खतरनाक साजिश का पर्दाफाश करना होगा.

Poacher: जंगल की खामोशी में छिपा है खतरनाक साजिश का शिकार, आलिया भट्ट बनीं क्राइम सीरीज 'पोचर' की कार्यकारी निर्माता (View Pic)
Prime Video In (Photo Credits: Twitter)

Poacher: प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी अपराध-रोमांचक सीरीज पोचर का पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए घोषणा की है. पोस्टर में जंगल की पृष्ठभूमि में एक हाथी को केंद्र में दिखाया गया है, और उसके दोनों ओर सीरीज के कलाकार खड़े हैं. प्राइम वीडियो ने कैप्शन में लिखा है, खामोशी के नीचे, जंगल एक घातक साजिश को उजागर करता है और शिकार की शुरुआत होती है. Kiran Rao ने Aamir Khan का किया बचाव किया, Sandeep Reddy Vanga के आरोपों पर कहा - 'मैन टू मैन बातचीत करें'

यह सीरीज़ एक ऐसे जंगल की कहानी है जहां शिकार का घिनौना खेल खेला जा रहा है. कहानी के रहस्य को सुलझाने के लिए जंगल की गहराई में उतरना होगा और खतरनाक साजिश का पर्दाफाश करना होगा. पोचर 23 फरवरी से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी.

देखें पोचर का पोस्टर:

खास बात यह है कि इस सीरीज़ में मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट कार्यकारी निर्माता के रूप में जुड़ गई हैं. आलिया पर्यावरण के मुद्दों को लेकर काफी मुखर रही हैं और अक्सर सामाजिक सरोकारों से जुड़ी परियोजनाओं का समर्थन करती हैं. पोचर के साथ उनका जुड़ाव इस बात का संकेत देता है कि यह सीरीज न केवल एक रोमांचक कहानी पेश करेगी, बल्कि पर्यावरणीय संदेश भी देगी.  'एनिमल' के डायरेक्टेर संदीप रेड्डी वांगा कंगना रनौत के साथ काम करने के लिए हैं तैयार, एक्ट्रेस का आया रिप्लाई (Watch Video)

पोस्टर और प्राइम वीडियो के कैप्शन से प्रतीत होता है कि पोचर एक रोमांचक और रहस्यमयी सीरीज़ होगी. आलिया भट्ट का कार्यकारी निर्माता के रूप में जुड़ना दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा देता है. 23 फरवरी को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली इस सीरीज को दर्शक कितना पसंद करते हैं, यह तो वक्त ही बताएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2024 12:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).